{"_id":"5fce1d1cfa718f45d61e27bd","slug":"lesbian-cousin-sister-got-married-in-kodarma-jharkhand-jhumri-tilaiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहनों ने आपस में की शादी, कहा- लेस्बियन होने में उन्हें कोई शर्म नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहनों ने आपस में की शादी, कहा- लेस्बियन होने में उन्हें कोई शर्म नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झारखंड के रांची में दो लड़कियों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। ये दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं। दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे से प्यार कर रही हैं। पिछले महीने दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। अब परेशानियों से बचने के लिए दोनों दूसरे शहर जा रही हैं।
कोडरमा की रहने वाली हैं दोनों लड़कियां
2 of 5
चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह दोनों लड़कियां राजधानी रांची से करीब 160 किमी कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया की रहने वाली हैं। एक लड़की की उम्र 24 साल है तो दूसरी लड़की उम्र 20 साल है। पहली लड़की ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई कर रखी है, वहीं दूसरी लड़की इंटर पास है। शादी करने बाद दोनों किसी दूसरे शहर में रहना चाहती हैं, ताकि वह परेशानियों से बच सकें।
लेस्बियन कपल कहलाने में शर्मिंदगी नहीं
3 of 5
चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
कपल का कहना है कि जिंदगी में चाहे जितनी मुश्किल आए, वे हमेशा साथ रहेंगी। उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में कोई शर्मिदगी महसूस नहीं होती है। उन्होंने बताया कि वह दोनों इस बात को अच्छे से जानतीं है कि अब देश में समलैंगिक संबंध कानूनी तौर पर वैध है। वह दोनों न्यूयॉर्क में रहने वाली अंजलि चक्रवर्ती और सूफी सैंडल्स के रिश्ते से प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार से छिपकर लिव-इन में भी रहीं
4 of 5
चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों बहनें अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को बताए बिना ही लिव इन में रह रही थीं। कपल ने 8 नवंबर को झुमरी तिलैया के एक शिव मंदिर में शादी की थी। बताया जा रहा है कि कोडरमा जिले में समलैंगिक शादी का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
कानपुर में भी सामने आई थी ऐसी घटना
5 of 5
चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको बता दे कि इससे पहले भी समलैंगिक शादी की कई घटनाएं सामने आई थीं। कानपुर की दो चचेरी बहनों ने आपस में शादी कर ली थी, लेकिन यह रिश्ता उनके परिवार को मंजूर नहीं था। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी, जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।