पहले इस महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम शर्मनाक काम किया गया, बाद में कोड़ों से पीटने के बाद भीड़ के सामने सिर कलम कर दिया गया। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ जश्न मनाती रही।
हैवानियत का नंगा नाच डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में अप्रैल में हुआ। मगर घटना का वीडियो अब महीनों बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है।
महिला पर आरोप था कि उसने सरकार विरोधियों के एक समूह को अपने रेस्त्रां में एक ऐसी मछली परोसी जिसे वहां वर्जित माना जाता है। विद्रोहियों ने महिला के साथ-साथ उसके सौतेले बेटे का भी सिर कलम कर दिया, जो उस दिन रेस्त्रां पर काम कर रहा था।
वीडियो देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में महिला को बालों से पकड़ते हुए घसीटकर स्टेज पर ले जाया जाता है। इस दौरान एक अन्य महिला मां-बेटे को कोड़ों से पीटती दिख रही है।
चश्मदीदों के मुताबिक कई विद्रोहियों ने हत्या के बाद महिला और उसके सौतेले बेटे के कटे हुए सिर के साथ फोटो भी खिंचाई। बाद में दोनों की लाशों को प्रदर्शनी के तौर पर 2 दिनों के लिए छोड़ दिया गया।