{"_id":"585a76624f1c1b6752e393d2","slug":"mother-stabbed-55th-times-her-son-in-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां ने बेटे पर चाकू से किए थे 55 वार, कत्ल की वजह बेहद अजीब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने बेटे पर चाकू से किए थे 55 वार, कत्ल की वजह बेहद अजीब
Thu, 22 Dec 2016 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कत्ल करने वाली मां जॉडी कोसऊ
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका में एक मां ने अपने ही बच्चे को बर्बर मौत दी है। फिल्मी अंदाज में हुई इस मर्डर में मां पर आरोप है कि उसने अपने बच्चे पर चाकू के जोड़े से करीब 55 बार वार किया। मां ने कत्ल करने की जो वजह बताई वह बेहद अजीबो-गरीब है। महिला जॉडी कोसऊ ने बताया कि कत्ल की रात उसके पीछे शैतान खड़ा था इसलिए उसने अपने बच्चे को खत्म कर दिया।
इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, जिससे जुड़े कई नए पहलू अब सामने आ रहे हैं। घटना 2013 की है जब मां ने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। डेली मेल की खबर के अनुसार, महिला ने खुद ही पुलिस को कत्ल की जानकारी दी। उसने 911 पर कॉल कर कहा कि मैने अपने बेटे को मार दिया है क्योंकि मेरे पीछे शैतान खड़ा था।
मां ने बेटे पर चाकू से किए थे 55 वार, कत्ल की वजह बेहद अजीब
2 of 5
मां के हाथों मारा गया थॉमस
- फोटो : daily mail
इस मामले को जादूटोने से जोड़ कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार जॉडी अक्सर जादू टोने करने में लिप्त रही थी और ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से वह अपना आपा खो बैठी और उसने अपने बेटे को ही खत्म कर दिया।
कत्ल की रात महिला घर में जगी हुई थी, जबकि पति और बच्चे सो रहे थे। इस बीच थॉमस मां के पास आया और बाहर घूमने की कहना लगा। मां जॉडी राजी हो गई और थॉमस के साथ पार्किंग तक चली गई। लेकिन, थोड़ी देर बाद कुछ ऐसा हुआ कि वह किचन से चाकू का जोड़ा ले कर आई और थॉमस पर वार करने लगी।
मां ने बेटे पर चाकू से किए थे 55 वार, कत्ल की वजह बेहद अजीब
3 of 5
- फोटो : daily mail
कत्ल करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि जॉडी के सिर में जमीन की मिट्टी लगी हुई थी। पुलिस के मुताबिक थॉमस के शरीर पर 55 वार किए गए थे। थॉमस के गले को सात बार काटा गया, जबकि उसके फेफड़ों और दिल पर कई वार किए गए। इतना ही नहीं उसके हाथ-पैर पर भी कई निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने बेटे पर चाकू से किए थे 55 वार, कत्ल की वजह बेहद अजीब
4 of 5
केस में जांच के बाद अब कई नए पहलू सामने आ रहे हैं। एक ओर मां को दिमागी तौर पर बीमार बताया जा रहा है, वहीं पुलिस ने मामले से जुड़े कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला पक्ष का कहना है कि जिस दौरान जॉडी ने कत्ल किया उस दौरान वह अपने आपे में नहीं थी।
विज्ञापन
मां ने बेटे पर चाकू से किए थे 55 वार, कत्ल की वजह बेहद अजीब
5 of 5
murder
वहीं पुलिस ने सवाल उठाया है कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट वारदात के करीब 2 साल बाद आई है, जिसके आधार पर उसे बीमार नहीं कहा जा सकता। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो प्रेत आत्मा से लिप्त जॉडी उन्हें देख सामान्य अवस्था में कैसे आ गई? हालांकि, कोर्ट का कहना है कि अगर बीमारी की वजह से जॉडी पर आरोप नहीं तय होते, तो उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया जाएगा। इससे वह दूसरे लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।