{"_id":"58dc9a1a4f1c1bde0c63d9f3","slug":"man-found-dead-inside-giant-python-in-indonesia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंसान को निगल गया अजगर, 18 इंच लंबे चाकू से पेट काटकर निकाला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इंसान को निगल गया अजगर, 18 इंच लंबे चाकू से पेट काटकर निकाला
Thu, 30 Mar 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
snake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इससे ज्यादा हैरतअंगेज क्या हो सकता है, जब एक इंसान को अजगर का पेट काटकर निकाला जाए। ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 18 इंच के चाकू से अजगर का पेट काट कर मरे हुए इंसान को बाहर निकाला गया।
2 of 5
ये घटना इंडोनेशिया के वेस्ट सुलावेसी की है, जहां अकबर सालूबिरो नाम के शख्स को 7 फीट लंबा अजगर रविवार रात निगल गया। पेशे से किसान अकबर अपने खेत में गया था, लेकिन रविवार रात से वह घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वाले और दोस्त उसे खोजने लगे।
3 of 5
snake
इस बीच कुछ दोस्तों ने अकबर के खेत में अजगर को रेंगते हुए देखा। लोगों को शक हुआ कि अकबर का शिकार इसी अजगर ने किया होगा। इस बात की पुष्टि उस वक्त हुई जब अजगर के पेट में साफ तौर पर अकबर के काले जूते देखे गए। जिसके बाद अजगर को किसी तरह मारा गया और बाद में उसका पेट काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
snake
जब पेट से मरे हुए अकबर को बाहर निकाला गया, तो वहां मौजूद हर शख्स के पैरों तले जमीन खिसक गई। अकबर के पड़ोसी ने पूरा वाक्या शेयर करते हुए बताया कि आखिरी बार अकबर को गार्डन में ही देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
snake
पड़ोसी ने बताया कि अकबर की पत्नी इस दौरान घर से बाहर थी और उसे अपने पति की दर्दनाक मौत का पता इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए लगा। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने रविवार रात चीखने की आवाजें सुनी थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि अकबर अजगर का शिकार बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।