{"_id":"5a09c76c4f1c1b74698bb588","slug":"forty-four-years-old-mother-of-nine-chldren-ditches-her-husband-for-his-23-year-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड के लिए महिला ने 9 बच्चों और पति को छोड़ा, 23 साल का रिश्ता तोड़ पहुंची प्यार के पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक फ्रेंड के लिए महिला ने 9 बच्चों और पति को छोड़ा, 23 साल का रिश्ता तोड़ पहुंची प्यार के पास
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
हैदी अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ
- फोटो : MailOnline
सुनने में थोड़ा अजीब जरुर लगेगा लेकिन ये सच है। जी हां एक 44 साल की महिला को यंग लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया कि सभी हैरान रह गए। जानिए उसने क्या किया।
अपने बच्चों के साथ हैदी
- फोटो : MailOnline
अंग्रेजी वेबसाइट मेल ऑनलाइन के मुताबिक, एक महिला ने अफ्रीकन टॉयब्वॉय के लिए अपने पति और 9 बच्चों को छोड़ दिया। 23 साल पुराने रिश्ते को महिला ने पल भर में खत्म कर दिया। घटना इंग्लैंड के बोल्डन की है। हेदी हेपवर्थ नाम की महिला को फेसबुक पर एक 30 साल के यंग लड़के से इश्क हो गया। वो प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने अपने बच्चों और पति को ही छोड़ दिया।
अपने पति एंडी के साथ हैदी
- फोटो : MailOnline
महिला के पति एंडी ने अफ्रीकन टॉयब्वॉय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अफ्रीका के गाम्बिया के रहने वाले युवक ने उसकी पत्नी का ब्रेनवाश करा दिया। फेसबुक पर ही दोनों की मुलाकात हुई थी।काफी दिन बातचीत होने के बाद महिला ने अपने फेसबुक फ्रेंड के पास जाने का निर्णय लिया। महिला के पति के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से उसकी जिंदगी में बदलाव आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदी
- फोटो : MailOnline
एंडी ने कहा कि उसकी पत्नी ने अपने शरीर पर टैटू बनवाया। पहले वो काफी केयरिंग थी, अपने बच्चों को प्यार करने वाली एक अच्छी मां थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि उसके शरीर में कोई ऐलियन आ गए।
विज्ञापन
हैदी
- फोटो : MailOnline
इस पूरे मामले में हेदी ने कहा कि मेरी पति के साथ कुछ समस्याएं आ गई थीं, इसलिए शादी टूटी। जिस वक्त में यंग युवक से मिली मेरा कोई अफेयर नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने बच्चों को काफी मिस करती हैं। वो अपने बच्चों से भले ही 3000 मील दूर हो लेकिन वो हर दिन वीडियो चैट के जरिए अपने बच्चों से बात करती हैं।