फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी पर हिंदू महिला को 50 हजार में बेचने का आरोप

Tue, 27 Sep 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
blame on pakistan's officer that he sold a hindu girl in fifty thousand
Pakistan - फोटो : india today
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का एक और क्रूर मामला सामने आया है। पाकिस्तान के मीरपुर में एक पुलिस ऑफिसर पर हिंदू महिला को महज 50 हजार रुपये में का आरोप है। इंडिया टुडे डॉट इन की खबर के अनुसार महिला को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया, लेकिन पुलिस स्टेशन में ऑफिसर सज्जाद काजी ने उसके साथ जो किया उसकी उसे उम्मीद न थी।


 
blame on pakistan's officer that he sold a hindu girl in fifty thousand
- फोटो : india today
खबरों के अनुसार महिला के बेचने के विवाद के बाद उसके ऊपर पर इस कदर दबाव बनाया गया कि उसने इस्लाम कबूल लिया और एक मुस्लिम शख्स से शादी कर ली। इस पूरे वाक्य की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि पुलिस अधिकार महिला के साथ मारपीट कर रहा है। साथ ही कहा कि वह बचकर नहीं जा पाएगी।

 
blame on pakistan's officer that he sold a hindu girl in fifty thousand
हिंदू महिला के साथ मारपीट करने वाला पुलिस अधिकारी - फोटो : india today
पीड़िता की पहचान अनीला बाग्री के रुप में हुई है। वह सिंध प्रांत के मीरपुर मथेलो में रहती है। इस पूरी घटना की पीड़िता के परिजनों को खबर लगी तो वह उसे लेने के लिए मीरपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन ऑफिसर साज्जद ने उसे वापस ले जाने से मना कर दिया।

साथ ही ऑफिसर ने परिजनों के आगे 50 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने के  बाद ही वह उसे घर ले जाने की अनुमति देग।
विज्ञापन
विज्ञापन
blame on pakistan's officer that he sold a hindu girl in fifty thousand
Pakistan - फोटो : india today
पुलिस की इस हरकत का विरोध किया जाने लगा और दबाव बनने के बाद आरोपी ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया और उसके खिलाफ जांच की जा रही है। बताते चलें कि पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों पर इस्लाम कबूलने का पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन
blame on pakistan's officer that he sold a hindu girl in fifty thousand
Pakistan - फोटो : india today
पाकिस्तान हिंदू पंचायत के एक्टीविस्ट रवि दवानी का कहना है, 'यह सब इसलिए किया जाता है ताकि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को प्रताड़ित किया जा सके, ताकि वह यह देश छोड़ दें। लेकिन, हम प्रांत को छोड़ेंगे नहीं और इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed