{"_id":"583eb6a44f1c1b0e1ede6afe","slug":"10-weeks-girls-sexually-abused-and-killed-by-father-in-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 हफ्ते की बेटी का पिता ने किया यौन शोषण, शरीर में हुए 35 फ्रेक्चर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हफ्ते की बेटी का पिता ने किया यौन शोषण, शरीर में हुए 35 फ्रेक्चर
Fri, 02 Dec 2016 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका में एक पिता ने अपनी 10 हफ्ते की बेटी की हत्या करने में दरिंदगी की हदें पार कर दी है। आरोपी पिता का नाम रॉबर्ट डेविडसन है और उसे इस बर्बर अपराध के चलते 50 साल की जेल भी हो सकती है। डेली मेल की खबर के अनुसार पिता पर बच्ची का यौन शोषण और हत्या करने का आरोप है।
10 हफ्ते की बेटी का पिता ने किया यौन शोषण, शरीर में हुए 35 फ्रेक्चर
2 of 5
- फोटो : daily mail
हैरान करने वाली बात है कि इस घटना में बच्ची की मां लॉयराना थॉमप्सन को भी दोषी पाया गया है और उसे भी करीब 5 साल की जेल हो सकती है। बच्ची का नाम अलेह थॉमप्सन है और मौत से पहले उसके शरीर में 35 से ज्यादा फ्रेक्चर पाए गए थे। जांच कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि 10 हफ्ते की मासूम पर अत्याचार उसके पैदा होने के दो हफ्ते बाद ही शुरू कर दिए गए थे।
10 हफ्ते की बेटी का पिता ने किया यौन शोषण, शरीर में हुए 35 फ्रेक्चर
3 of 5
- फोटो : daily mail
इतना ही नहीं मौत से पहले भी वह बुरी तरह से जख्मी थी। वारदात 23 जून 2015 की है पर माता-पिता को इस मामले में अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पिता ने हत्या के दिन 911 पर कॉल करके बताया कि उसकी बेटी सांस नहीं ले पा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उसके साथ हुई बर्बरता का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 हफ्ते की बेटी का पिता ने किया यौन शोषण, शरीर में हुए 35 फ्रेक्चर
4 of 5
child
- फोटो : daily mail
डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अलेह के सिर, आखों व अन्य जगह पर गहरे जख्म देखे। अपने गुनाह को कबूलने वाले पिता ने बताया कि उसने अक्सर मासूम को जमीन पर फेंका था, इतना ही नहीं जिस दिन बच्ची को गंभीर हालत में दाखिल कराया गया था, उस दौरान भी आरोपी ने उसे हवा में शेक किया था।
विज्ञापन
10 हफ्ते की बेटी का पिता ने किया यौन शोषण, शरीर में हुए 35 फ्रेक्चर
5 of 5
- फोटो : daily mail
इस बीच पूछताछ के दौरान मां ने कबूल किया है कि अक्सर बच्ची के साथ मारपीट और शोषण किया जाता था, लेकिन उसने पुलिस को इसकी शिकायत कभी नहीं की। साथ ही खुलासा न हो जाए इसलिए वह इलाज के लिए भी उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जाती थी। बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन उसने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोप को कबूल नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।