याहू ने साल 2020 में देश की उन 20 हस्तियों की लिस्ट जारी की है, जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। याहू हर साल ऐसे 20 सेलिब्रिटीज की लिस्ट निकालता है, जो उस साल सबसे ज्यादा चर्चा में होती हैं या सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं। इनमें से कुछ हस्तियां ऐसी हैं जो अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहीं तो कुछ वो लोग हैं जो किसी परिस्थिति का शिकार बने। आइए जानते हैं कि इस बार देश के किन 20 लोगों को इस फेहरिस्त में जगह मिली है।
2 of 21
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए थे। सुशांत की मौत बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक शोक का समाचार थी। सुशांत की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है, जबकि इस मामले की जांच खुद सीबीआई, ईडी, एनसीबी कर रही है। अगस्त में मुंबई पुलिस से ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
3 of 21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वो प्रधानमंत्री पद पर आसीन हैं और उनकी ओर से दिया हुआ हर बयान या वक्तव्य पूरे देश के लिए महत्व रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वाली हस्तियों में दूसरे नंबर पर रखा गया है।
4 of 21
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस साल काफी सुर्खियों में रहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी और उन पर परिवार वालों ने सुशांत को ड्रग सप्लाई करने का आरोप लगाया था। रिया को एनसीबी ने हिरासत में भी लिया था और तकरीबन एक महीने बाद रिया को कोर्ट से जमानत मिली थी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी इस बार उन हस्तियों में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। राहुल गांधी मुखर होकर सरकार से सवाल करते हैं और हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने लॉकडाउन लगाने के ढंग की भी काफी आलोचना की थी।