फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 में देश की इन 20 हस्तियों को किया गया सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्च, यह है पूरी लिस्ट

Wed, 23 Dec 2020 09:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 23 Dec 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
yahoos 20 personalities searched in the year 2020 most searched people on internet
साल 2020 में इन सेलिब्रिटीज को सबसे ज्यादा सर्च किया गया - फोटो : AMAR UJALA

याहू ने साल 2020 में देश की उन 20 हस्तियों की लिस्ट जारी की है, जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। याहू हर साल ऐसे 20 सेलिब्रिटीज की लिस्ट निकालता है, जो उस साल सबसे ज्यादा चर्चा में होती हैं या सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं। इनमें से कुछ हस्तियां ऐसी हैं जो अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहीं तो कुछ वो लोग हैं जो किसी परिस्थिति का शिकार बने। आइए जानते हैं कि इस बार देश के किन 20 लोगों को इस फेहरिस्त में जगह मिली है।

yahoos 20 personalities searched in the year 2020 most searched people on internet
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए थे। सुशांत की मौत बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक शोक का समाचार थी। सुशांत की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है, जबकि इस मामले की जांच खुद सीबीआई, ईडी, एनसीबी कर रही है। अगस्त में मुंबई पुलिस से ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

yahoos 20 personalities searched in the year 2020 most searched people on internet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वो प्रधानमंत्री पद पर आसीन हैं और उनकी ओर से दिया हुआ हर बयान या वक्तव्य पूरे देश के लिए महत्व रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वाली हस्तियों में दूसरे नंबर पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yahoos 20 personalities searched in the year 2020 most searched people on internet
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी इस साल काफी सुर्खियों में रहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी और उन पर परिवार वालों ने सुशांत को ड्रग सप्लाई करने का आरोप लगाया था। रिया को एनसीबी ने हिरासत में भी लिया था और तकरीबन एक महीने बाद रिया को कोर्ट से जमानत मिली थी।

विज्ञापन
yahoos 20 personalities searched in the year 2020 most searched people on internet
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी इस बार उन हस्तियों में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। राहुल गांधी मुखर होकर सरकार से सवाल करते हैं और हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने लॉकडाउन लगाने के ढंग की भी काफी आलोचना की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed