{"_id":"58ce2db84f1c1bb6681a0fc2","slug":"uttarpradesh-new-chief-minister-yogi-adityanath-unique-per-hour-daily-routine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी@24: जानिए हर घंटे क्या करते हैं यूपी के नए सीएम?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
योगी@24: जानिए हर घंटे क्या करते हैं यूपी के नए सीएम?
टीपी शाही/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े 3 बजे जाग जाते हैं और रात 11 बजे के बाद सोते हैं। यही उनकी दिनचर्या रही है।
योगी आदित्यनाथ
वह यूं तो खास हैं पर जनता के आम हो जाते हैं। सुबह साढ़े तीन बजे उठकर धार्मिक कार्यों को करते हैं, जबकि रात्रि 11 बजे तक जनता के लिए कार्यों में लगे रहते हैं। सुबह 9 बजे उनका दरबार लग जाता है। जहां उनके संसदीय क्षेत्र ही नहीं प्रदेश के कोने-कोने से लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। उसका निराकरण वह पत्रों और फोन के माध्यम से कराते हैं।
योगी आदित्यनाथ
महंत आदित्यनाथ सुबह साढ़े 3 बजे उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ करते हैं। उसके बाद योग आसन ध्यान प्राणायाम करते हैं। पूजा पाठ के बाद वह मंदिर कैंपस में निकलते हैं। पूरा परिसर घूमने और साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के बाद वह गोशाला में जाते हैं। जहां गायों को गुण और बिस्किट खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
सुबह सात बजे वह एक बार फिर अपने विश्राम कक्ष में जाते हैं। जहां पर बैठक में मंदिर की विभिन्न संस्थाओं के कार्य को निपटाते हैं। यह सब करने के बाद वह 9 बजे के करीब नीचे अपने कार्यालय में आते हैं। जहां पर जन समस्याएं लेकर आए लोगों की समस्याओं का निस्तारण करते हैं। वह अधिकारियों को फोन कर समस्या का समाधान कराते हैं।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
दोपहर तक वही जनसमस्याएं सुनने के बाद योगी जी के बाहर के कार्यक्रम भी पहले से तय रहते हैं। हर जगह समय देने के बाद जब योगी जी शाम को मठ में वापस लौटते हैं तो वहां पहले से समस्याओं को लेकर जो लोग पहुंचे होते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं। वहां हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी आते हैं। बिना किसी भेदभाव के योगी सभी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं।