फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh and MP at the forefront of Ayushman Bharat Yojana registration

Big News: आयुष्मान भारत योजना पंजीकरण में उत्तर प्रदेश और एमपी सबसे आगे, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Mon, 31 Oct 2022 06:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 06:47 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh and MP at the forefront of Ayushman Bharat Yojana registration
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के कुल 15.88 करोड़ लोग पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से 3.61 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज भी मिल चुका है। पिछले 4 साल में इलाज पर कुल 45,781 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इस योजना के तहत सबसे ज्यादा 3.11 करोड़ मरीज मध्य प्रदेश में और 2.19 करोड़ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हैं। एमपी में इलाज केवल 21 लाख लोगों को जबकि यूपी में 16 लाख को ही मिल पाया है। मध्य प्रदेश के मुकाबले तमिलनाडु में तीन गुना ज्यादा मरीजों को मुफ्त इलाज मिला है। यूपी में 3,214 अस्पताल इसमें शामिल हैं और 1,826 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। 
विज्ञापन


लाभ पाने वाले 57 फीसदी मरीज सिर्फ 5 राज्यों के

  • तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में ही देश की 46% रकम खर्च हुई है, क्योंकि इलाज कराने वाले 57% मरीज इन्हीं राज्यों में हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गौर करने वाली बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना में सबसे ज्यादा 6,329 करोड़ रुपये अकेले गुजरात में खर्च हुए हैं, जबकि वहां इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 33.23 लाख है।
  • यह संख्या कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के मुकाबले कम हैं। तमिलनाडु में 67.34 लाख मरीजों के इलाज पर 5424.48 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

 

एफआईआई ने बाजार से निकाले 1,586 करोड़
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार से इस महीने में अब तक 1,586 करोड़ रुपये की निकासी की है। इससे पहले सितंबर में इन्होंने 7,600 करोड़ रुपये की निकासी की थी। अगस्त में इन्होंने 51,200 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की थी।

आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से इनकी निकासी में कमी आई है। हालांकि, पिछले 4 दिनों में इन निवेशकों ने 6,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस साल में अब तक 1.70 लाख करोड़ रुपये के शेयर एफआईआई ने बेचे हैं। 

अदाणी समूह करेगा 150 अरब डॉलर का निवेश
गौतम अदाणी का समूह हरित ऊर्जा से लेकर सभी कारोबारों में 150 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इसमें डाटा सेंटर से लेकर एयरपोर्ट और हेल्थकेयर भी शामिल होंगे। इससे कंपनी का मूल्यांकन एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने में मदद मिलेगी। अदाणी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी जगशिंदर सिंह ने बताया था कि समूह आगे बहुत ही तेजी से काम करने की योजना बना रहा है। इसमें से 50-70 अरब डॉलर का निवेश ग्रीन हाइड्रोजन के कारोबार में किया जाएगा। 

यूपीआई की तरह उद्योग के लिए परिवर्तनकारी होगा बीमा सुगम
बीमा नियामक इरडा के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने कहा कि बीमा सुगम बीमा उद्योग के लिए उसी तरह परिवर्तनकारी होगा जिस तरह से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने देश में डिजिटल भुगतान को बदलकर रख दिया है।

बीमा सुगम से बीमा की खरीद-बिक्री, पॉलिसी से जुड़े कार्यों, दावों का निपटारा जैसे सभी काम हो सकेंगे। बीमा कंपनियां इस प्लेटफॉर्म पर आ सकती हैं, इसमें ‘एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के माध्यम से काम होंगे। 

उन्होंने बताया कि एजेंट, वेब एग्रीगेटर (विभिन्न कंपनियों की पॉलिसी आदि की जानकारी देने वाली वेबसाइट) समेत सभी बीमा मध्यवर्ती की इस पोर्टल तक पहुंच होगी। उन्होंने कहा कि जहां तक बीमा पॉलिसीधारकों की बात है तो वे सीधे भी उत्पाद खरीद सकते हैं या फिर मदद लेकर ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, हो सकता है कि कई लोग सहायता लेकर यह करना चाहें और इसके लिए किसी मध्यवर्ती को चुनें।

यह प्लेटफॉर्म पॉलिसीधारकों और संभावित ग्राहकों को उत्पाद, कंपनी और भुगतान के कई विकल्प देगा। पांडा ने कहा, यह शॉपिंग मॉल की तरह है जहां आप जाकर खरीद कर सकते हैं। केवाईसी आधार संख्या के जरिये होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed