फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नमामि गंगे के तहत 600 करोड़ की परियोजना का आज काशी से होगा शुरभारंभ

Fri, 19 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी/कानपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uma Bharti launches Rs 600 cr projects under Namami Gange programme
- फोटो : Amar Ujala
जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की योजना ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ का शनिवार को काशी से शुभारंभ होगा। खुद केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती इसका शुभारंभ करेंगी। इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रामगोबिंद चौधरी भी मौजूद रहेंगे। तस्वीरों में देखें पूरी रिपोर्ट-

नमामि गंगे के तहत 600 करोड़ की परियोजना का आज काशी से होगा शुरभारंभ

Uma Bharti launches Rs 600 cr projects under Namami Gange programme
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम पहले अस्सी घाट पर प्रस्तावित था मगर बारिश और बाढ़ के चलते इसे बदलकर नागरी नाटक मंडली कर दिया गया। कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में शनिवार की दोपहर दो बजे से आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री उमा भारती नमामि गंगे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही गंगा निर्मलीकरण के तहत दो साल में हुए कामकाज का ब्यौरा भी देंगी। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगी और सीधे कार्यक्रम में शरीक होंगी।
 

नमामि गंगे के तहत 600 करोड़ की परियोजना का आज काशी से होगा शुरभारंभ

Uma Bharti launches Rs 600 cr projects under Namami Gange programme
उमा भारती - फोटो : Amar Ujala
गंगा पर 30 साल की कार्ययोजना है
उमा भारती के अनुसार गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने के लिए 30 साल की कार्ययोजना बनाई गई है। पहले चरण में इस राष्ट्रीय नदी में गंदगी खासकर सीवेज और इंडस्ट्री वेस्ट बहना रोककर निर्मल एवं स्वच्छ किया जाएगा। इसके बाद धारा अविरल बनाने के प्रोजेक्ट पर काम होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत 600 करोड़ की परियोजना का आज काशी से होगा शुरभारंभ

Uma Bharti launches Rs 600 cr projects under Namami Gange programme
गुरु पूर्णिमा पर छह लाख से अधिक लोगों ने किया गंगास्नान - फोटो : अमर उजाला
फूलों, हड्डियों से गंदी नहीं गंगा
उमा भारती के अनुसार केंद्र सरकार ने गंगा किनारे पौधरोपण शुरू करा दिया है। जैविक खेती, पौधों की खेती, पशु पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसकी ब्रांडिंग विदेशों में भी की जाएगी, ताकि ऐसे जैविक उत्पादों की बिक्री बढ़े और किसानों को भी फायदा मिले। उन्होंने कहा कि गंगा फूलों, हड्डियों से गंदी नहीं हो रही, बल्कि औद्योगिक कचरे और सीवेज से गंदी हो रही है। इसलिए सबसे पहले इसे गंगा में जाने से रोकने को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट लगेंगे। नदियों से सिंचाई के लिए कम पानी लेने और सिंचाई के दूसरे संसाधनों को बढ़ावा देने के संबंध में जल्द ही सिंचाई विभाग से समझौता (एमओयू) होगा। 

 
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत 600 करोड़ की परियोजना का आज काशी से होगा शुरभारंभ

Uma Bharti launches Rs 600 cr projects under Namami Gange programme
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
21 वीं सदी महिलाओं के नाम 
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रियो ओलंपिक में कांस्य पद लाने वाली साक्षी मलिक और बैडमिंटन के फाइनल में पहुंची पीबी सिंधू को बधाई दी। कहा कि 21 वीं सदी महिलाओं के नाम रहेगी। खेल और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं और तेजी से आगे बढ़ेंगी। कहा, केंद्र सरकार गंगा किनारे के शहरों में रिवर फ्रंट डवलपमेंट परियोजनाओं का नामकरण आजादी से जुड़े लोगों के नाम से करेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed