फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूक्रेन संकट: युद्ध की विभीषिका के बीच मानवता की मिसाल, अपनी बिल्ली को साथ लेकर वतन लौट रहा भारतीय छात्र

Sat, 05 Mar 2022 05:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 05:37 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि रोमानिया और मोल्दोवा से पिछले 7 दिनों में 6,222 भारतीयों को निकाला गया।

विज्ञापन
Ukraine Crisis Russia Attack Indian Student Returns With His Cat Ammini Operation Ganga Latest Photos
अपनी बिल्ली के साथ भारत लौटता एक छात्र। - फोटो : ANI

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। पूरी दुनिया इन दिनों यूक्रेन पर पल-पल का अपडेट रख रही है। वहां फंसे लोग अपने-अपने देश वापस लौटने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हर देश वहां फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अभियान चला रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी जान बचाने के साथ-साथ अपने पालतू जानवरों की जान की भी चिंता कर रहे हैं। 

Ukraine Crisis Russia Attack Indian Student Returns With His Cat Ammini Operation Ganga Latest Photos
बिल्ली का नाम अम्मिनी है। - फोटो : ANI

अखिल राधाकृष्णन हंगरी के रास्ते भारत लौट रहे
ऐसा ही एक वाकया हम आपसे साझा कर रहे हैं। 21 वर्षीय अखिल राधाकृष्णन हंगरी के रास्ते भारत लौट रहे हैं। वे इस बात से खुश हैं कि दूतावास उन्हें अपनी बिल्ली अम्मिनी को साथ ले जाने की अनुमति दे दी है।  

Ukraine Crisis Russia Attack Indian Student Returns With His Cat Ammini Operation Ganga Latest Photos
यूक्रेन से देश वापस आ रहे छात्र। - फोटो : ANI

4 महीने पहले एक वरिष्ठ से लिया था
अखिल राधाकृष्णन ने अपनी बिल्ली के बारे में बताया कि वह प्यारी है और हम एक-दूसरे के साथ ही रहते हैं। मैंने उसे लगभग 4 महीने पहले एक वरिष्ठ से लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ukraine Crisis Russia Attack Indian Student Returns With His Cat Ammini Operation Ganga Latest Photos
यूक्रेन संकट के बीच बिल्ली की बचाई जान। - फोटो : ANI

वतन वापसी की खुशी
उन्होंने बुडापेस्ट में कहा कि हम अपने वतन वापस जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि अम्मिनी भी मेरे साथ है। मैं इसे इन हालात में किसी के सहारे नहीं छोड़ सकता था। 

विज्ञापन
Ukraine Crisis Russia Attack Indian Student Returns With His Cat Ammini Operation Ganga Latest Photos
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : एएनआई

सिंधिया ने दी ताजा जानकारी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि रोमानिया और मोल्दोवा से पिछले 7 दिनों में 6,222 भारतीयों को निकाला गया। छात्रों को बुखारेस्ट (सीमा से 500 किमी) के बजाय सुसेवा (सीमा से 50 किमी) में उड़ानें संचालित करने के लिए लाया गया। अगले 2 दिनों में 1,050 छात्रों को निकाला जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed