यूपी विधानसभा के लिए अधिकांश पार्टियां प्रत्याशियों की सूची लगभग जारी कर दी है। हर बार की तरह इस चुनाव में भी रिश्तेदारों, बाहुबली, धनकुबेरों को सभी पार्टियों ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कई करोड़पति विधायक चुनकर आए। आइए जानते हैं कि साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आए प्रदेश के टाप टेन करोड़पति विधायकों के नाम...
{"_id":"5885d71f4f1c1bbb7ecf3e38","slug":"top-ten-millionaire-mlas-in-uttar-pradesh-vidhan-sabha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, कौन हैं यूपी के टॉप 10 करोड़पति विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानिए, कौन हैं यूपी के टॉप 10 करोड़पति विधायक
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवेद मियां, विधायक, स्वार
- फोटो : social media
सोलहवीं विधान सभा के 403 विधायकों में स्वार टांडा से विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां सबसे अमीर रहे। नवेद मियां के पास सबसे अधिक 58 करोड़ की संपत्ति है। 56 वर्षीय नवेद मियां चंडीगढ़ के कालेज आफ आर्किटेक्चर से बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर आफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन मार्केटिंग की डिग्री ली।
शाह आलम ,बसपा, विधायक
- फोटो : facebook
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर विधानसभा सीट से बसपा विधायक शाह आलम दूसरे स्थान पर हैं। उनके पास 54.44 करोड़ की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा
- फोटो : file photo
साल 2012 में नोएडा विधानसभा से केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा निर्वाचित हुए थे। यूपी विधानसभा में शर्मा तीसरे धनवान विधायकों में से एक थे। उनके पास कुल संपत्ति 37.45 करोड़ रुपये की थी। हालांकि उन्होंने सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
करतार सिंह भड़ाना, विधायक, खतौली
- फोटो : social media
धनवान विधायकों की सूची में पांचवें स्थान पर खतौली विधानसभा से आरएलडी के विधायक करतार सिंह भड़ाना के नाम दर्ज हैं। इनके पास कुल संपत्ति 26.30 करोड़ है।