अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में सबसे बड़ा असहयोग आंदोलन चलाया गया। अगस्त 1942 में शुरू हुए इस आंदोलन को भारत छोड़ो आंदोलन के नाम से जाना गया। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। महत्वपूर्ण सवाल ये है कि इतने बड़े आंदोलन की चिंगारी कैसे धधक उठी? इनमें सबसे महत्वपूर्ण सर स्टैफोर्ड क्रिप्स की वापसी के खिलाफ महात्मा गांधी का विरोध प्रदर्शन था। 1942 की जुलाई में कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इस आंदोलन को स्वीकार किया और अगस्त 1942 में प्रस्ताव पास हुआ।
2 of 8
Quit India Movement
- फोटो : Getty Images
स्वतंत्रता संग्राम के हमारे महान नेताओं अबुल कलाम आजाद, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आजादी के लिए मचल उठे देशवासियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' का अमर नारा दिया।
3 of 8
Quit India Movement
- फोटो : Getty Images
लॉर्ड लिनलिथगो ने अहिंसा को हटाने के लिए हिंसा की नीति अपना ली। भारत छोड़ो आंदोलन के आधे चरण में ही कई हड़तालों, प्रदर्शन और जुलूस ने अंग्रेजों के हाथ पांव फूला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Quit India Movement
- फोटो : Getty Images
आंदोलन के दूसरे चरण में सरकारी बिल्डिंगों, म्यूनिसिपल हाउसेस, पोस्ट ऑफिस और रेलवे स्टेशनों में छापे पड़े और आगजनी हुई। आंदोलन को कुचलने के लिए अंग्रेजों ने मशीन गन और बम का भी इस्तेमाल किया। ताकि अंग्रेजी शासन बरकरार रखा जा सके।
विज्ञापन
5 of 8
Quit India Movement
- फोटो : Getty Images
आंदोलन का आखिरी और महत्वपूर्ण पड़ाव सितंबर 1942 में शुरू हुआ। इसके तहत सरकारी जगहों जैसे बॉम्बे और मध्य प्रदेश में भीड़ ने हमले किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।