देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। हालांकि इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसे बाद में और बढ़ा दिया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 26 फरवरी को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...
26 फरवरी 2020 : एयरस्ट्राइक का एक साल पूरा हुआ, मुकेश अंबानी बने 9वें सबसे अमीर शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में खास
2. 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020' के नौवें संस्करण में रिपोर्ट आई। इसमें मुकेश अंबानी को भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश में खास
3. दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपद्रवियों ने इतनी बड़ी हिंसा को अंजाम दे दिया जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 20 लोगों की मौत हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश में खास
4. महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की गई सावरकर के सम्मान में विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करने की मांग को विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने खारिज किया। इसके बाद भड़की भाजपा ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देश में खास
5. दिल्ली हिंसा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर जारी रहा। दिल्ली हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने के कांग्रेस और सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि जिनके हाथ निर्दोष सिखों के खून से रंगे हों, वे अब हिंसा रोकने में सफलता-असफलता की बात कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर