खेल का मैदान हो या राजनीति का गलियारा दोनो ही पिचों पर सफल होना और शिखर पर पहुंचना आसान नहीं है। खेल के मैदान के बाद राजनीति का शिखर छूने वाले पाकिस्तान के इमरान खान इन दिनों दुनिया की सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान के आम चुनाव में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी सबसे बड़ी बनकर उभरी है और जल्दी ही वो प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाले हैं। आज वे पाकिस्तान ही नहीं दुनिया की सबसे चर्चित हस्ती बन चुके हैं। आपको बताते हैं ऐसी की कुछ और सेलिब्रिटीज के बारे में जो खेल की दुनिया में खूब नाम कमाने के बाद राजनीति का भी जाना-पहचाना चेहरा बनकर उभरी हैं।
ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने खेल के मैदान के बाद छुआ राजनीति का आसमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया के जॉर्ज वेह बेहतरीन फुटबाॉल खिलाड़ी रहे। उन्होने फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर और बैलन डीऑर पुरस्कार जीता था। 2002 में फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वे राजनीति में आ गए और यहां भी सफल पारी खेली। अाज वे लाइबेरिया के राष्ट्रपति हैं। जॉर्ज वेह अफ्रीकी महाद्वीप के एकमात्र ऐसे फुटबॉलर हैं जो 28 दिसंबर 2017 को लाइबेरिया के राष्ट्रपति चुने गए। बतौर राष्ट्रपति भी इनकी लोकप्रियता किसी स्टार खिलाड़ी से कम नहीं है।
अारनॉल्ड श्वार्जनेगर (फेमस बॉडीबिल्डर, गवर्नर)
कैलिफोर्निया के मौजूदा गवर्नर अारनॉल्ड का नाम दुनिया के दिग्गज बॉडीबिल्डर्स में शुमार है। उन्होंने रिकॉर्ड 7 बार बॉडीबिल्डिंग का सबसे बड़ा खिताब मिस्टर ओलम्पिया अपने नाम किया है। युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहे अारनॉल्ड एक सफल मॉडल, एक्टर और बिजनेसमैन भी रहे हैं। 2003 से वे कैलिफोर्निया के गर्वनर हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
मैनी पैक्याओ (प्रोफेशनल बॉक्सर, सीनेटर)
फिलीपींस के पेशेवर मुक्केबाज मैनी पैक्याओ कभी रिंग के बादशाह कहलाते थे लेकिन फिलहाल उनका राज फिलीपींस की राजनीति में सीनेटर के तौर पर दिख रहा हैं। पैक्याओ ने 11 प्रमुख विश्व खिताब जीते हैं और साथ ही 5 अलग-अलग भार वर्ग में चैंम्पियनशिप अपने नाम की हैं। 2007 से वे मुक्केबाजी के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और इस समय सीनेटर हैं।
भारत के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौर विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज हैं। 2004 के एथेंस ओलंपिक की पुरुष डबल ट्रेप स्पर्धा में इन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीतकर शोहरत पाई। राठौर ने जब 2013 से राजनीति में कदम रखा तो उनके एक सफल नेता होने की उम्मीद नहीं थी । लेकिन 2014 में उन्होंने जयपुर ग्रामीण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सबको चौंका दिया और अब सरकार में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं।