फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM और CM से लगाई गुहार नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा

Fri, 16 Jun 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस 
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस  Updated Fri, 16 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
son and mother climbed the water tank in hatras
भले ही योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत इससे उलट है। छह महीने पहले सपा सरकार में पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर-दर भटक रही महिला को भाजपा के राज में भी अधिकारियों की अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। पुलिस की अनदेखी के बावजूद महिला ने हार नहीं मानी है और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह जान की बाजी लगाने को तैयार है। 

पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा

son and mother climbed the water tank in hatras
चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली की सत्यवती बेटे को लेकर गुरुवार शाम हाथरस में आवास विकास कॉलोनी की पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस को जब तक पूरे मामले की जानकारी हुई, तब तक मौके पर काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। टंकी पर चढ़ी सत्यवती चिल्ला-चिल्लाकर पुलिस की कारगुजारी की कहानी लोगों को बता रही थीं। 

पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा

son and mother climbed the water tank in hatras
बताया कि उनके पति अतर सिंह की हत्या गोली मारकर इस साल 25 जनवरी को कर दी गई थी। गांव के श्रीभगवान, लायक सिंह और मुकेश को पुलिस ने आरोपी बनाया था। छह महीने बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा

son and mother climbed the water tank in hatras
उधर, आरोपी सत्यवती को लगातार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। सत्यवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंदपा पुलिस ने उनके मामले में चार्जशीट लगा दी थी, लेकिन आरोपियों के कहने पर मामले की जांच दोबारा अलीगढ़ के सीओ द्वितीय को दे दी गई। 

विज्ञापन

पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा

son and mother climbed the water tank in hatras
अलीगढ़ पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। सत्यवती ने पहले ही न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या का एलान कर दिया था, जिस पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed