महाराष्ट्र के सोलापुर जिला परिषद स्कूल के प्राइमरी टीचर रणजीत सिंह डिसले ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे पूरे देश को उन पर नाज है। दरअसल, रणजीत सिंह ने ग्लोबल टीचर का पुरस्कार जीता है, जिसके लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये मिले हैं। इतना बड़ा इनाम मिलने के तुरंत बाद रणजीत ने एक ऐसा ऐलान भी कर दिया, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, रणजीत ने अपने इनाम में से 50 प्रतिशत रकम बांटने का ऐलान कर दिया है।
140 देशों के शिक्षकों ने लिया था हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, यूनेस्को और लंदन स्थित वार्की फाउंडेशन ने ग्लोबल टीचर प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें 140 देशों के 12 हजार से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता शिक्षा को लेकर बेहतरीन विचार मांगे गए थे। इस दौरान रणजीत सिंह का प्लान सबको काफी ज्यादा पसंद आया।
3 दिसंबर को आया नतीजा
3 of 6
रणजीत सिंह
- फोटो : social media
बता दें कि इस प्रतियोगिता का नतीजा 3 दिसंबर को घोषित किया गया। इसमें सोलापुर जिले के परितेवाडी जिला परिषद स्कूल के शिक्षक रणजीत सिंह डिसले को विजेता घोषित किया गया। यह कार्यक्रम लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में संपन्न हुआ। इस समारोह में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता स्टीफन फ्राय पुरस्कार का ऐलान किया, जिसके तहत रणजीत को 7 करोड़ रुपये मिले हैं।
10 फाइनलिस्ट में रणजीत ने मारी बाजी
4 of 6
रणजीत सिंह डिसले
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि वर्के फाउंडेशन ने इस पुरस्कार की शुरुआत 2014 में की थी। 2020 में इस प्रतियोगिता के लिए दुनियाभर के 140 देशों के 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इनमें से दुनियाभर से 10 फाइनलिस्ट चुने गए, जिनमें रणजीत ने बाजी मारी।
रणजीत को इस वजह से मिला इनाम
5 of 6
रणजीत सिंह
- फोटो : social media
बता दें कि यह पुरस्कार ऐसे विलक्षण शिक्षण को दिया जाता है, जिन्होंने अपने शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। रणजीत ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और भारत में त्वरित-प्रतिक्रिया (QR) कोडित पाठ्यपुस्तक क्रांति को गति देने का प्लान दिया था, जिसकी वजह की उन्हें पुरस्कार दिया गया।