फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मार्ट फेंसिंग से घुसपैठियों के मंसूबे होंगे नाकाम, ऐसे करेगा काम

Mon, 17 Sep 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Sep 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Smart Fencing project will not allow the intruders to in
Smart Fencing Project
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्मार्ट फेंसिंग का उद्घाटन कर दिया। यह देश की पहली ऐसी स्मार्ट फेंसिंग है जिससे आतंकियों के बॉर्डर पार करते ही इसकी सूचना मिल जएगी। आधुनिक तकनीक से लैस इस फेंसिंग से घुसपैठियों पर नजर रखना आसान होगा। 
Smart Fencing project will not allow the intruders to in
स्मार्ट फेंसिंग कठुआ, सांबा और जम्मू जिले में पांच-पांच किलोमीटर की दूरी पर दो जगहों पर लगाई गई है। इसमें थर्मल इमेजर, भूमिगत सेंसर, फाइबर ऑप्टिकल सेंसर, रडार समेत कई आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है।
Smart Fencing project will not allow the intruders to in

बता दें कि ये स्मार्ट फेंसिंग आतंकियों को दिखाई नहीं देगी। ऐसे में आतंकी जैसे ही इस लेजर फेंस से होकर गुजरेंगे सेना तकनीकि रूप से ये जानने में सक्षम होगी। इस नई स्मार्ट प्लानिंग में भूमिगत सेंसर भी बिछाए जाने वाले हैं। यानी घुसपैठियों की चहलकदमी भर से उनका पता चल जाएगा। सेना के तकनीकि विशेषज्ञ घुसपैठियों के शारीरिक तापमान से उनकी हलचल पकड़ लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Smart Fencing project will not allow the intruders to in
ऐसे में रडार की व्यवस्था भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। आपातकाल स्थिति में घुसपैठिए को निशाने पर लिया जा सकेगा। इससे किसी भी अनहोनी से पहले सेना सतर्क हो सकेगी और जान-मान के नुकसान को बचाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
Smart Fencing project will not allow the intruders to in
इस नई पहल से घुसपैठियों में भी एक डर की स्थिति पैदा होगी। बता दें कि घुसपैठियों को अपने मंसूबों को कामयाब बनाने के लिए भारतीय सेना की स्मार्ट फेंसिग से बचना होगा। जबकि सेना पूरी तरह से इस स्मार्ट फेंसिंग पर नजर बनाए रखेगी।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed