बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई और इससे सटे इलाके नवी मुंबई तथा ठाणे में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके साथ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो गई है।
2 of 8
मुम्बई में भारी बारिश
- फोटो : ani
शहर के निचले इलाकों में जलमग्न सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं। भारी बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई उड़ाने पूरी तरह से फिलहाल बंद कर दी गई हैं। साथ ही वर्ली सी लिंक पर पूरी तरह से ट्रैफिक रोक दिया गया है।
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई वासियों से अपने घरों में रहने की अपील की है। सीएम ने बताया कि आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन जारी किए हैं।
4 of 8
मुम्बई में भारी बारिश
- फोटो : ani
बारिश के कारण पूर्वी एवं पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग, सायन-पनवेल राजमार्ग और एलबीएस मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात ठप हैं। साथ ही सभी तीनों रेलवे लाइन पश्चिम, मध्य एवं हार्बर- पर ट्रेनें देरी से चलीं जिससे उपनगरीय सेवाएं बाधित होने की खबर है।
5 of 8
मुम्बई में भारी बारिश
- फोटो : ndtv
बारिश के कारण बीएमसी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और नागरिकों को जरूरत पडऩे पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। वहीं, नगरपालिका कमिश्नर सुधीर नाइक ने बताया, 'शहर में बीती रात से भारी बारिश हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे और दोपहर 12 बजे तक शहर में 85 मिलीमीटर बारिश हुई।