फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा मंत्री की बेटी की कार रोकने पर बवाल, कांग्रेस समर्थकों को सड़क पर लिटाकर पीटा

Sat, 11 Jun 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 11 Jun 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
security guards beaten for stopping the car of daughter of central minister
katheria daughter car - फोटो : अमर उजाला

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के मुख्य गेट पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया की बेटी सारा (12) को लेकर आ रही कार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं का तर्क था कि कैंपस में बीएड काउंसलिंग चल रही है इसलिए वाहन नहीं जाने दिए जा रहे।

security guards beaten for stopping the car of daughter of central minister
katheria daughter car - फोटो : अमर उजाला

ड्राइवर की सूचना पर मंत्री के समर्थक पहुंच गए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मारपीट कर खदेड़ दिया। सुरक्षागार्ड इतने से भी नहीं माने। उन्होंने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पीछा कर पकड़ लिया। उन्हें सड़क पर लिटाकर बुरी तरह से पीटा। कार्यकर्ताओं को पत्थर भी मारे। तीन कार्यकर्ताओं को खंदारी कैंपस स्थित मंत्री आवास पर ले आए।

security guards beaten for stopping the car of daughter of central minister
katheria daughter car - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि वहां भी इनको पीटा गया। बाद में थाना न्यूआगरा पुलिस को सौंप दिया।  मंत्री कठेरिया के ड्राइवर ने थाना न्यूआगरा में एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णमणि त्रिपाठी समेत 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
security guards beaten for stopping the car of daughter of central minister
katheria daughter car - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री का आवास विश्वविद्यालय के इसी कैंपस में है और वह विश्वविद्यालय में शिक्षक भी हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ता मंत्री पर कैंपस में अवैध कब्जे का आरोप लगा चरणबद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा की ओर से जमीनों पर कब्जे की शिकायत के लिए वेबसाइट बनाई गई है।

विज्ञापन
security guards beaten for stopping the car of daughter of central minister
katheria daughter car - फोटो : अमर उजाला

इस वेबसाइट पर मंत्री कठेरिया के आवास के फोटो और शिकायत करने के लिए कार्यकर्ता वहां गए थे। काउंसलिंग के चलते इनके वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed