फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विक्रमादित्य पर योग, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- दोबारा 26/11 जैसा हमला नहीं होने देंगे

Sun, 29 Sep 2019 11:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 29 Sep 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Yoga on INS Vikramaditya, Says We cannot forget Mumbai Terror Attack
योग करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के आईएनएस विक्रमादित्य पर आज योग किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम यह अच्छी तरह से जानते हैं कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने के लिए एक उपकरण के रूप में आतंकवाद का उपयोग करता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया में हर देश के पास अपनी रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। हम किसी भी आशंका या आतंकवाद के खतरे को हल्के में नहीं ले सकते।


Rajnath Singh Yoga on INS Vikramaditya, Says We cannot forget Mumbai Terror Attack
आईएनएस विक्रमादित्य पर राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए सिंह ने कहा कि जहां तक हमारे पड़ोसी देश की बात आती है, आपको पता है वह भारत को अस्थिर करने और तोड़ने के लिए लगातार नापाक हरकतें कर रहा है। राजनाथ सिंह रातभर आईएनएस विक्रमादित्य में रूके और इस दौरान, उन्होंने पनडुब्बियों, फ्रिगेट्स और वाहक सहित विभिन्न सैन्य अभ्यासों को देखा। उन्होंने कहा कि मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि समुद्री सुरक्षा के लिए यहां हमारी भारतीय नौसेना दृढ़ एवं चौकस है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।
 
Rajnath Singh Yoga on INS Vikramaditya, Says We cannot forget Mumbai Terror Attack
योग करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि हम मुंबई जैसा हमला दोबारा नहीं होने देंगे। हम 26/11 हमले को भूल नहीं सकते। अगर कोई गलती एक बार हुई है, तो वह किसी कीमत पर दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमारी भारतीय नौसेना और तट रक्षक हमेशा सतर्क रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnath Singh Yoga on INS Vikramaditya, Says We cannot forget Mumbai Terror Attack
योग करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
पुलवामा में आतंवादियों के फिर घुस आने के सेना प्रमुख के बयान पर सिंह ने कहा कि यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि आतंकवादियों का क्या हाल किया जाएगा। न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को पता है कि आतंकवादियों का क्या होगा।
विज्ञापन
Rajnath Singh Yoga on INS Vikramaditya, Says We cannot forget Mumbai Terror Attack
पनडुब्बी INS खंडेरी - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोगों ने योग को अपनाया है। योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष योग पर प्रस्ताव पेश किया और इसका 177 देशों ने समर्थन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed