कठुआ-उन्नाव रेप केस पर PM मोदी बोले- जिन बेटियों के साथ अन्याय हुआ उन्हें न्याय मिलकर रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप की घटनाओं को शर्मशार करार दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'रेप की घटनाओं देश को शर्मशार किया है। मैं देशवासियों को जिन बेटियों के साथ अन्याय हुआ उन्हें न्याय मिलकर रहेगा। कोई भी अपराधी बचकर नहीं निकलेगा। पिछले 2 दिनों से जो घटनाएं चर्चा में है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक हैं। एक समाज के रूप में, एक देश के रूप में हम सब इस के लिए शर्मसार हैं।'
Incidents being discussed since past two days cannot be part of a civilised society. As a country, as a society we all are ashamed of it. I want to assure the country that no culprit will be spared, complete justice will be done. Our daughters will definitely get justice: PM pic.twitter.com/4qY0znXXHM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 13, 2018
मालूम हो कि कठुआ और उन्नाव रेप की घटनाओं से देशभर में क्रोध की लहर है। उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगा है तो वहीं कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
दलितों पर भी तोड़ी चुप्पी
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर दलित मुद्दे पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि 'हमारी सरकार ने एससी-एसटी एक्ट को मजबूत करने का काम किया है। हमने 2015 में दलितों पर अत्याचारों के खिलाफ कानून (एससी-एसटी एक्ट) को मजबूत किया। इस कानून में दलितों को और अधिकार दिए गए।'
पीएम ने बताया 'देश में बिना जाति भेद के विकास किया जा रहा है। डॉ. आंबेडकर ने उम्मीद जताई थी कि सरकारें बिना भेद किए काम करें। हमारी सरकार भी उनके इस सपने को लेकर आगे बढ़ रही है। हमारा सभी को समानता का अधिकार देने का प्रयास निरंतर जारी है।'
उन्होंने आगे कहा 'शौचालय न होना भी अन्याय था। ज्यादातर शौचालय दलित और गरीब परिवारों के घरों में बने हैं। देश के अधिकतम गांवों में बिजली पहुंचाई गई। बिना बैंक गारंटी लोन देने का विकल्प हमने शुरू किया। जो काम 2022 में होना था उसके लिए हमने 2020 का लक्ष्य रखा।'
सेल्फी खिंचवाने की होड़
Delhi: PM Modi clicks selfies with metro commuters on his way to 26, Alipur Road, where he will dedicate Dr. Ambedkar National Memorial to the nation pic.twitter.com/JWd2pbN6ko
— ANI (@ANI) April 13, 2018
बता दें कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अलीपुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक को देश को समर्पित किया। इस स्मारक की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 21 मार्च 2016 को रखी गई थी।