प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी संसद में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उस पर करारा हमला किया। मोदी ने कहा कि आतंकवाद हमारे पड़ोस में पल रहा है। आज के दौर का सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है।
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?
2 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण
- फोटो : PTI
लश्कर-ए-ताइबा, तालिबान और आईएस अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन उनका फलसफा एक है और वह है नफरत फैलाना और हत्याओं को अंजाम देना। अच्छे और बुरे आतंकवाद में कोई फर्क नहीं है और दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?
3 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण
- फोटो : PTI
अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवाद से एक सुर में लड़ना होगा। उन्होंने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान न बेचे जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए अमेरिकी संसद की तारीफ की। पीएम ने कहा कि ऐसा करके अमेरिकी संसद ने राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद का उपदेश देने और इसका इस्तेमाल करने वालों को साफ संदेश दे दिया है।
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?
4 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण
- फोटो : PTI
अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने भारत-अमेरिकी रिश्तों के हर पहलू को छुआ। इस भाषण के दौरान उन्होंने कई बार अपनी हाजिरजवाबी और हास्यबोध का परिचय दिया। उनके भाषण से प्रभावित होकर संसद में बैठी हस्तियों ने कई बार खड़े होकर ताली बजाई। उनके भाषण में भावुक अपील भी थी और कड़ा संदेश भी।
15 बातें: अमेरिकी संसद में क्यों बजी पीएम मोदी के लिए 40 बार तालियां?
5 of 15
अमेरिकी संसद में मोदी का भाषण
- फोटो : PTI
अमेरिका से बेहतर रिश्तों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देशों के सैनिकों और नागरिकों ने आतंकवाद से लड़ते हुए जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि भारत को अच्छी तरह याद है कि 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमलों के दौरन अमेरिका किस कदर हमारे साथ खड़ा था। यह वह आतंकवाद था, जो पाकिस्तान में पैदा हुआ था।