Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Bihar Police Recruitment Scam Biometric Attendance Exposes Fraud 9 Candidates Arrested During Physical
{"_id":"67a031dd1790a10a530ef0fc","slug":"police-recruitment-scam-9-arrested-in-physical-test-others-had-given-exam-revealed-in-biometric-attendance-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में धांधली: फिजिकल टेस्ट में नौ गिरफ्तार; दूसरों ने दी थी परीक्षा, बायोमेट्रिक अटेंडेंस में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलिस भर्ती में धांधली: फिजिकल टेस्ट में नौ गिरफ्तार; दूसरों ने दी थी परीक्षा, बायोमेट्रिक अटेंडेंस में खुलासा
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तहत चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के आठवें चरण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। परीक्षा के दौरान नौ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका बायोमेट्रिक अटेंडेंस सत्यापन में मेल नहीं हुआ। इससे पहले भी कुछ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया था।
2 of 6
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा की निगरानी की जा रही है।
- फोटो : अमर उजाला
जांच में खुलासा हुआ कि इन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में खुद की जगह 'स्कॉलर' (दूसरे व्यक्ति) को बैठाया था। इसके लिए एक से पांच लाख रुपये तक की डील की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि लिखित परीक्षा पास कराने के लिए अभ्यर्थियों ने 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की रकम एडवांस में दी थी। शेष राशि परीक्षा के बाद देने की बात तय हुई थी। इसी तरह दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास कराने के लिए 1 से 3 लाख रुपये तक की सेटिंग की गई थी।
3 of 6
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
इस फर्जीवाड़े का खुलासा बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
UBSE UK Board Exam 2025
- फोटो : freepik
अभ्यर्थियों की उपस्थिति फिजिकल टेस्ट में घटी
इस सप्ताह फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 8,837 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन केवल 7,173 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। इस बड़ी संख्या में अनुपस्थिति भी संदेह का विषय बनी हुई है और पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
21,391 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा
पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) की ओर से आयोजित की गई थी। कुल 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए पिछले साल अगस्त में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 17.87 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 12 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 1,07,079 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया इस साल 10 मार्च तक चलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।