फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modi 3.0: शपथ ग्रहण से पहले कुछ इस अंदाज में नजर आए मोदी, राजघाट समेत इन जगहों पर झुकाया सिर; देखें तस्वीरें

Sun, 09 Jun 2024 11:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई वैश्विक नेता भी भारत पहुंचे हैं। समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi Paid tributes to Bapu at Rajghat visit Sadaiv Atal Samar Smarak before oath ceremony see pics
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण का साक्षी होगा। इसके साथ ही मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। 

सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे

PM Modi Paid tributes to Bapu at Rajghat visit Sadaiv Atal Samar Smarak before oath ceremony see pics
बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

आज के दिन की शुरुआत मोदी ने बड़े ही खास तरीके से की। वह आज शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बेहतर समाज के निर्माण में बापू का मार्गदर्शन जरूरी

PM Modi Paid tributes to Bapu at Rajghat visit Sadaiv Atal Samar Smarak before oath ceremony see pics
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हैं। उनके विचार एक बेहतर समाज के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करते रहते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी पहुंचे सदैव अटल

PM Modi Paid tributes to Bapu at Rajghat visit Sadaiv Atal Samar Smarak before oath ceremony see pics
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

राजघाट के दौरे के बाद नरेंद्र मोदी दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि 'सदैव अटल' पर पहुंचे। इस दौरान मोदी ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन

अटल जी के शब्द और काम...: पीएम मोदी

PM Modi Paid tributes to Bapu at Rajghat visit Sadaiv Atal Samar Smarak before oath ceremony see pics
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'सदैव अटल पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता से हमारे राष्ट्र को बहुत लाभ हुआ। उनके शब्द और कार्य हमें सर्वांगीण विकास के प्रयास में प्रेरित करते रहते हैं। वह हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश बने हुए हैं।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed