राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की रविवार को हुई बैठक में अहम प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई। इस दौरान अगली जनगणना में जाति गणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की गई।
एनडीए की बैठक: सशस्त्र बलों और पीएम मोदी की प्रशंसा में प्रस्ताव पारित; जातिगत जनगणना के फैसले को भी सराहा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 25 May 2025 01:10 PM IST
सार
NDA Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने रविवार को अहम बैठक की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर, जातिगत जनगणना और सुशासन पर चर्चा हुई। बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आगामी आयोजनों पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन