फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी की महिला शक्तिः मंत्रिमंडल में शामिल इन चेहरों को कितना जानते हैं आप

Fri, 31 May 2019 01:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 31 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
modi government will have these six women ministers in its second term
छह महिलाओं को मोदी सरकार में जगह दी गई है - फोटो : Self

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 57 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। पिछले कार्यकाल के दौरान जहां सात महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया था। वहीं इस बार छह महिलाओं को कैबिनेट में जगह मिली है। जिनके नाम हैं- स्मृति ईरानी, हरसिमरत कौर बादल, निर्मला सीतारमण, साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह, देबश्री चौधरी।

modi government will have these six women ministers in its second term
निर्मला सीतारमण - फोटो : Facebook
निर्मला सीतारमण- मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाली 60 साल की निर्मला सीतामरण राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें इस बार वित्त मंत्री बनाया गया है। इस बार वह तिरुवनंतपुरम से भाजपा प्रत्याशी थीं लेकिन कांग्रेस के शशि थरूर ने उन्हें हरा दिया। वह दूसरी ऐसी महिला हैं जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। एफ फिल तक की पढ़ाई करने वाली सीतारमण के पास ढाई करोड़ की संपत्ति है। वह आर्थिक जानकार हैं। वह प्राइस वाटर हाउस कूपर्स में शोधार्थी रही हैं।
modi government will have these six women ministers in its second term
स्मृति ईरानी - फोटो : Facebook
स्मृति ईरानी- 43 साल की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में हराया है। वह पिछले कार्यकाल के दौरान कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय शामिल है। 12वीं पास ईरानी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। उनके पास 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह भाजपा की फायरब्रांड नेता हैं। उन्हें इस बार महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले इस मंत्रालय का कार्यभार मेनका गांधी के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi government will have these six women ministers in its second term
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : Facebook
हरसिमरत कौर बादल- 53 साल की पूर्व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बठिंडा से सांसद हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री पद दिया गया है। वह शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। इससे पहले वह पंजाब में उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा को 21,772 वोटों से हराया है। हरसिमरत के पास टेक्सटाइल में डिप्लोमा है। उनके पास 218 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह पहली बार 2009 में सांसद बनी थीं। इस बार भी उन्हें खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
modi government will have these six women ministers in its second term
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : Facebook
साध्वी निरंजन ज्योति- 52 साल की साध्वी निरंजन ज्योति को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वह वनीकरण, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने, गरीब बच्चों के उत्थान और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की महिलाओं की मदद करने की मजबूती से पैरवी करती रही हैं। इसके अलावा वह हिंदुत्व का भी चेहरा हैं। 12वीं पास साध्वी अविवाहित हैं और उनके पास एक करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह दूसरी बार लोकसभा पहुंची है। उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed