अवधूत भगवान राम घाट पर बुधवार को वीवी गिरी जलपोत पहुंच गया। इसे देखने के लिए वहां मजमा लग गया। इसके चलते राजघाट पुल पर घंटों जाम लगा रहा।
जलपोत देखने के लिए लगा मजमा
कुछ लोगों ने जलपोत पर चढ़ना चाहा लेकिन सुरक्षा कारणों से मना कर दिया गया। उधर मारुति की 28 कारें बुधवार को बनारस तक पहुंच गईं लेकिन नो इंट्री के चलते हाईवे पर फंसी थीं।
जलपोत देखने के लिए लगा मजमा
नो इंट्री के बाद इनको घाट तक पहुंचाया जाएगा। गुरुवार को जलपोत पर इनकी लोडिंग कराई जाएगी।
जलपोत देखने के लिए लगा मजमा
घाट पर कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूएआई) के अधिकारियों ने जायजा लिया। अधिकारियों ने कारों की लोडिंग के लिए जलपोत को रैंप के हिसाब से सेट कराया। जॉय वासुदेय पोत पर चौबेपुर में स्टोन चिप्स की लोडिंग कराई जा रही है। उद्घाटन वाले दिन यह जलपोत अवधूत राम घाट पर आएगा।
जलपोत देखने के लिए लगा मजमा
बता दें कि 12 अगस्त को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 11 बजे हरी झंडी दिखाकर दोनों जलपोत को रवाना करेंगे। आईडब्ल्यूएआई के डायरेक्टर रविकांत ने बताया कि वीवी गिरी से मारुति कारें कोलकाता जाएंगी। आईडब्यूएआई के चेयरमैन अमिताभ वर्मा की मौजूदगी में गुरुवार को कारें जलपोत पर लोड करा दी जाएंगी।