आखिरी चरण के मतदान से पहले देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। तीन सप्ताह पहले पीएम मोदी ने अपने नामांकन से पहले अपनी संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया था जिसमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। प्रियंका के रोड शो में भी भारी भीड़ नजर आई। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में प्रियंका ने रोड शो किया।
प्रियंका ने वाराणसी में झोंकी पूरी ताकत, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए किया रोड शो
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 15 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन