आम चुनाव में हिंदी पट्टी के राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा इस बार ज्यादा से ज्यादा कमल खिलाना चाहती है। सीटों की संख्या के हिसाब से भी यह उत्तर प्रदेश (80) और महाराष्ट्र (48) के बाद बंगाल तीसरा बड़ा राज्य है। बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से पिछली बार भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिली थीं। इस बार भाजपा ने यहां पूरा जोर लगा दिया है। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार बंगाल में बड़ी रैलियां कर रहे हैं। मकसद है यूपी में होने वाला संभावित नुकसान की भरपाई करना।
ममता-मोदी के बीच नहीं थम रहे जुबानी 'हथगोले' क्योंकि बिसात पर है बंगाल
जय श्री राम के नारे से भड़कीं ममता, भाजपा बोली- दिक्कत क्यों
पश्चिम बंगाल की आरामबाग लोकसभा क्षेत्र में पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रैली करने जा रही थीं, तब रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे नाराज होकर ममता बनर्जी ने अपना काफिला रुकवा दिया और अपनी गाड़ी से उतर कर लोगों पर भड़क उठीं। गुस्से से आग-बबूला हुईं ममता बनर्जी ने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहने लगीं कि भाग क्यों रहे हो, अब लगाओ नारे।
ममता ने इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा जानबूझ कर ऐसे लोगों को हमारे साथ गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। भाजपा की बंगाल यूनिट ने इस घटना की वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि 'दीदी' जय श्री राम के नारों से इतना नाराज क्यों हैं और इन नारों को गाली क्यों बता रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में अपनी चुनावी रैली करने पहुंचे थे। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा-
उन्होंने कहा- 'दीदी ने कभी देश के तारीफ नहीं की। बौखलाई दीदी को भगवान की बात करना भी खटकता है। दीदी के इस रवैये की वजह से पश्चिम बंगाल में लोगों को पूजा-पाठ और व्रत रखने में दिक्कत हो रही है।मैं यहां जय श्री राम बोल रहा हूं ताकि ममता मुझे जेल में डाल सकें।
ममता बनर्जी ने सोमवार को एक रैली में पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है। बंगाल के लोगों का नारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का ‘वंदेमातरम’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ‘जय हिंद’ है। उन्होंने कहा-
मैं आपका नारा क्यों बोलूं? मैं सड़े हुए मोदी या सड़ी हुई भाजपा का नाम नहीं जपूंगी। वे बंगाल की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले बीजेपी बाबू, आज तक रामचंद्र का मंदिर नहीं बनवा सके। उनके लिए यह केवल चुनावी मुद्दा बन कर रह गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल के तामलुक में अपनी रैली में भी ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर दिखे थे। उन्होंने कहा-
मोदी ने ममता को स्पीड ब्रेकर दीदी बताया। पीएम मोदी जब ओडिशा में फैनी प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने गए थे, तो सीएम नवीन पटनायक ने उन्हें रिसीव किया था और उनके साथ जायजा लिया था। लेकिन ममता ने उनका फोन भी नहींं उठाया। इसी को लेकर दोनों के बीच जुबानी जंग भी हुई।'अहंकार के कारण ममता ने मुझसे बात नहीं की। मैंने दीदी को दो बार फोन किया। मुझे बंगाल के लोगों की चिंता है, इसलिए ममता से बात करना चाहता था।'