मायावती और मुलायम सिंह यादव पुरानी तल्खियों, नाराजगियों और नफरतों को भुलाकर 24 साल बाद एक मंच पर आ गए। मैनपुरी की ऐतिहासिक रैली में दोनों ने एक दूसरे के लिए भली बातें कीं। मंच से संकेतों की भाषा कहती रही कि अखिलेश ने पिता और 'बुआ' को करीब लाने के लिए बहुत मेहनत की है। आगे की तस्वीरों के जरिए देखिए आज मैनपुरी में माया और मुलायम ने कौन सी बड़ी बातें कहीं।
2 of 11
मैनपुरी में मुलायम
- फोटो : ANI
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मायावती जी का एहसान कभी नहीं भूलूंगा। मायावती हमारे लिए वोट डालने आई हैं। हमें बहुत खुशी हुई। उन्होंने लोगों से पहले से ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की।
3 of 11
मैनपुरी रैली में माया
- फोटो : ANI
मायावती ने एक बार नहीं बल्कि अपने भाषण के दौरान कई बार मुलायम सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने सभी वर्गों को जोड़ा है।
4 of 11
24 साल बाद एक साथ माया और मुलायम
मुलायम बोले, "आज मायावती जी आई हैं। उनका हम स्वागत करते हैं, आदर करते हैं। मायावतीजी का हमेशा बहुत सम्मान करना क्योंकि समय जब भी आया है तो मायावती जी ने हमारा साथ दिया है।"
5 of 11
मैनपुरी में मुलायम
- फोटो : ANI
मुलायम मैनपुरी से सपा के उम्मीदवार हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक रैली में मायावती की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे समर्थन के लिए वो आई हैं।