फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं गलत वीडियो को वायरल, इन आसान तरीकों से करें जांच पड़ताल

Fri, 01 May 2020 09:02 AM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Fri, 01 May 2020 09:02 AM IST
सार

कहीं आप भी तो नहीं देख रहे, कोरोना महामारी की फेक वीडियो
ऐसे जानें कौन सा वीडियो है असली
वीडियो का सत्यापन कैसे करें
वीडियो में छिपी बातें खोलती है अपने राज

विज्ञापन
know about fake videos, fake videos tools and verification steps.
स्पेशल स्टोरी फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह से फेक न्यूज वायरल होती है। तस्वीर, ऑडियो और वीडियो माध्यमों के द्वारा। खासकर जब कोई बड़ा मौका हो तो  


जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं तो फर्जी खबरों की भी बाढ़ आ जाती है। ऐसी खबरों, तस्वीरों और वीडियो की वजह से लोग प्रभावित भी हो जाते हैं। इसकी पहचान करने का एक आसान तरीका हम आपको बता रहे हैं।

खबरों, तस्वीरों और वीडियो की पुष्टि के लिए आप जिन तरीकों का उपयोग करते हैं, उसमें कुछ सवाल जानने और समझने से लेकर वीडियो सत्यापन के महत्वपूर्ण टूलों का उपयोग भी शामिल है। फेक न्यूज, अफवाह को मिलकर ही रोका जा सकता है। अमर उजाला की यह मुहिम है कि पाठकों तक प्रामाणिक और तथ्यात्मक सत्य खबर ही पहुंचे, कोरोना महामारी में अगर आपके पास कोई फेक वीडियो आता है तो आप भी उसका वेरिफिकेशन कर सकते हैं और उस फर्जी खबर को फैलने से रोक सकते हैं-

वीडियो का सत्यापन आप निम्नलिखित टूल्स और तकनीक के द्वारा कर सकते हैं

know about fake videos, fake videos tools and verification steps.
स्पेशल स्टोरी फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala
आइए जानते हैं इस लेख में ऐसे ही कुछ वीडियो वेरिफिकेशन टूल्स के विषय में-

वीडियो का सत्यापन आप निम्नलिखित टूल्स और तकनीक के द्वारा कर सकते हैं-
  • इनविड टूल
  • यूट्यूब डेटा व्यूअर
  • टिनआई रिवर्स सर्च इमेज टूल
  • एक्जिफ डाटा व्यूअर टूल


वीडियो देखकर: खुद से करें यह सवाल

जब भी कोई  वायरल वीडियो होकर सामने आता है तो सबसे पहले कुछ साधारण से सवाल खुद से कीजिए।
  • सोशल मीडिया पर ये वीडियो कब वायरल हुआ?
  • उस समय ऐसा क्या माहौल चल रहा था ?
  • किसके द्वारा भेजा गया?
  • यह वीडियो कब का है, और कहां पर लिया गया है?
  • वीडियो किसके द्वारा शूट किया गया है?
  • वीडियो को करीब से देखने पर क्या खास बातें दिखाई देती हैं?
  • वीडियो के डिस्क्रिप्शन में क्या लिखा गया है ?
  • वीडियो के साथ कमेंट्स में क्या दिया गया है ?

वीडियो का सत्यापन कैसे करें

know about fake videos, fake videos tools and verification steps.
स्पेशल स्टोरी फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala
  • सबसे पहले इनविड टूल डाउनलोड करें।  
  • वीडियो की तस्वीर का एक की-शार्ट लें
  • फिर वीडियो से एक तस्वीर लें उसको रिवर्स इमेज सर्च करें।
  • रिवर्स इमेज सर्च टूल का इस्तेमाल करें।  
  • स्मार्ट की-वर्ड का चयन करें।  
  • मजबूत अवलोकन क्षमता के द्वारा उस तस्वीर को ध्यानपूर्वक देखें।  
  • सबसे महत्वपूर्ण पुराने समय का पत्रकारिता कौशल (ओल्ड स्कूल जर्नलिज्म ) का प्रयोग करें।  
  • वीडियो के किसी भी फ्रेम में आपको कोई भी सुराग मिल सकता है,
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा टूल - यूट्यूब डेटा व्यूअर

know about fake videos, fake videos tools and verification steps.
स्पेशल स्टोरी फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala
  • यूट्यूब पर जो भी वीडियो डाले गए होते हैं उन वीडियो से डेटा निकालता है।
  • यह इमेज थंबनेल निकालता है जिससे रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से वीडियो के विभिन्न संस्करणों को खोजने में सहायता मिलती है।
  • वीडियो अपलोड का समय बताता है।
  • मगर यह तब उपयोगी होता है जब यूट्यूब पर एक ही वीडियो की बहुत सारी कॉपियां उपलब्ध होती हैं।
  • यूट्यूब डेटा व्यूअर का नुकसान: यह केवल यूट्यूब पर डाले गए वीडियो पर ही काम करता है।
  • वाच फ्रेम बाय फ्रेम टूल
  • इस टूल में आप एक- एक फ्रेम करके तथ्य को तलाश सकते हैं।
  • और उसमें जम्प, जर्क और कट्स को पहचान सकते हैं।
विज्ञापन

टिनआई  (TinEye) रिवर्स सर्च इमेज टूल

know about fake videos, fake videos tools and verification steps.
special story fact check - फोटो : Amar Ujala
  • फोन और सिस्टम दोनों के लिए  टिनआई  (TinEye) इसके लिए बेहतर उपकरण है।
  • सबसे पहले टिनआई डॉट कॉम पर जाएं और बाएं ओर स्थित आइकॉन को क्लिक करें
  • तस्वीर को सुरक्षित करें या फिर डाउनलोड करें,
  • इसके अलावा तस्वीर का वेब एड्रेस कॉपी कर सकते हैं,
  • नेविगेट का सकते हैं images.google.com
  • उसके बाद ब्राउजर मेनू  में जाकर स्क्रॉल डाउन करके गूगल क्रोम में सेलेक्ट करे "रिक्वेस्ट डेस्कटॉप साइट",
  • मेनू स्क्रीन के शीर्ष दायीं ओर तीन बिंदुओं पर दबाकर पाया जाता है। IOS Safari में, यह स्क्रीन के निचले भाग में केंद्र में मौजूद होती है,
  • सर्च बार में कैमरा आइकन दबाएं
  • अब आपके पास दो विकल्प हैं: उस फोटो का यूआरएल  पेस्ट करें जिसे आप सर्च बार में चेक करना चाहते हैं।
  • वैकल्पिक रूप से, उस छवि को अपलोड करने के लिए "एक छवि अपलोड करें" टैब चुनें जहां से आपने इसे अपने फोन पर सहेजा है।
  • छवि का उपयोग कब और कहां किया गया, इसके परिणामों की जांच करें।
  • यह मूल रूप से कहां इस्तेमाल किया गया था और संभवतः चित्र का कॉपीराइट किसका हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed