फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: छिपे रहे चंद्रदेव, कई जगहों पर मोबाइल पर चांद की तस्वीर देख महिलाओं ने खोला व्रत, देखें फोटो

Thu, 29 Oct 2026 10:08 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई/आईएएनएस
पीटीआई/आईएएनएस Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 10:08 PM IST
सार

करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा करने के बाद उन्हें चांद निकलने का इंतजार रहता है। लेकिन जब मौसम ने साथ नहीं दिया, तो कई महिलाओं ने मोबाइल पर चंद्रमा की तस्वीर देखकर व्रत का पारण किया।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026: women broke their fast after viewing an image of the moon on their mobile phones
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली समेत देशभर में गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की। लेकिन लखनऊ, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और बादलों के कारण चांद देखने में परेशानी हुई। जिसके चलते महिलाओं ने ऑनलाइन या फिर मोबाइल पर देखकर चांद की पूजा की। 

Trending Videos
Karwa Chauth 2026: women broke their fast after viewing an image of the moon on their mobile phones
करवा चौथ - फोटो : पीटीआई, आईएएनएस

खराब मौसम के चलते चांद का इंतजार कर रही महिलाएं ऑनलाइन चंद्रमा के दर्शन किए। कई महिलाओं ने मोबाइल पर चांद की तस्वीर और वीडियो देखकर पूजा की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं अब अर्घ्य देकर व्रत खोला।

Karwa Chauth 2026: women broke their fast after viewing an image of the moon on their mobile phones
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ज्योतिषी और वास्तु एक्सपर्ट मान्या का कहना है कि करवा चौथ का चांद रात 8:17 बजे निकलने की उम्मीद है। उन्होंने बादल छाए रहने पर महिलाओं को सलाह दी गई थी कि तय समय के अनुसार विधि-विधान से व्रत खोलें। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं अपने पार्टनर से दूर हैं, वे फोटो या वीडियो कॉल के माध्यम से अपना व्रत खोल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026: women broke their fast after viewing an image of the moon on their mobile phones
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

झारखंड के जमशेदपुर में आर्य समाज ने करवा चौथ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखा और पारंपरिक रस्में निभाईं। उन्होंने अपने पतियों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026: women broke their fast after viewing an image of the moon on their mobile phones
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब के मोहाली में करवा चौथ से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल रही। महिलाएं इस त्योहार के लिए पूरे उत्साह के साथ खरीदारी करती दिखीं। यह त्योहार न केवल भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि इसमें पतियों का सहयोग भी देखने को मिलता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed