हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
21 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
किसान आज बैठक में तय करेंगे आंदोलन का रुख, सरकार के प्रस्ताव का जवाब कल
दिल्ली की सीमाओं पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 55 दिनों से जारी आंदोलन के बीच बुधवार को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 10वें दौर की बातचीत एक बार फिर बेनतीजा ही खत्म हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे स्वास्थ्य दूत, अस्पतालों में जिलावार होगी तैनाती
दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए अब जिला स्तर पर नए सिरे से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली: अभी ठिठुरन के साथ कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, कल से न्यूनतम तापमान में आएगी कमी
राजधानी में इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में कमी रहने की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। साथ ही सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज किए जाने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
गतिरोध दूर, किसान आंदोलन खत्म होने के आसार, आधी बन गई बात, अब हल का पल
प्रकाश उत्सव पर वाहे गुरु की कृपा से किसान आंदोलन में आधी बात बन गई है। आधी पर फैसला गुरुवार और शुक्रवार को होने के आसार हैं। आंदोलन के 56वें दिन बुधवार को दसवें दौर की वार्ता सबसे सकारात्मक रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर