हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
10 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
यूपी गेट पर आज होगा दंगल, टिकैत ने कहा- 26 जनवरी को एक साथ चलेंगे ट्रैक्टर और टैंक
कृषि कानूनों के खिलाफ 45 दिनों से आंदोलन पर बैठे किसानों को फिर से सरकार के साथ वार्ता के लिए 15 जनवरी की तारीख मिली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bird Flu Update: देश में 1200 से अधिक पक्षियों की मौत, यूपी बर्ड फ्लू की पुष्टि वाला सातवां राज्य बना
महाराष्ट्र के एक कुक्कुट पालन केंद्र में 900 पक्षियों सहित पूरे भारत में शनिवार को 1,200 से अधिक पक्षी मृत मिले। इसके साथ ही केंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और अब इस बीमारी से संबंधित राज्यों की संख्या सात हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Corona Vaccination in Uttarakhand : प्रदेश में 41 सेंटरों से होगा कोरोना टीकाकरण का आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार उत्तराखंड में 41 सेंटरों से कोरोना टीकाकरण का आगाज किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने टीकाकरण की पूरी तैयारी कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर में बर्फबारी, घाटी के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे
कश्मीर में शनिवार तड़के मौसम का मिजाज फिर बदल गया। श्रीनगर सहित साउथ कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फ गिरी। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर