उत्तर प्रदेश के गोंडा जा रही दिल्ली रोडवेज की बस में लखनऊ हाईवे पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास देर रात हुआ। यहां एक ट्रक से भिड़ंत होने के बाद आग का गोला बनी बस में 22 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री बुरी तरह झुलस गए। इनमें कई की हालत बेहद गंभीर है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बस में अभी और भी शव होने की आशंका जताई जा रही है।
दिल दहला देने वाला यह हादसा रविवार रात करीब एक बजे हुआ। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक रोडवेज बस का ड्राइवर बस को गलत साइड से ले जा रहा था। रफ्तार भी काफी थी। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास तिराहे पर शाहजहांपुर की ओर से अचानक एक ट्रक सामने से आया तो न बस ड्राइवर को ब्रेक लगाने का मौका मिला न ट्रक ड्राइवर को। बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर होते ही बस में आग लग गई। हाईवे पर गुजर रहे जिन लोगों ने यह हादसा देखा, उनके मुताबिक कुछ ही सेकेंडों में बस आग का गोला बन गई। बस में सवार ज्यादातर यात्री संभवत: नींद में थे, वे जागकर कुछ समझने से पहले ही आग की लपटों में घिर गए। जो जग रहे थे वे तो खिड़की के रास्ते से निकलने लगे। इसी प्रयास में कई लोग खिड़कियों पर ही जल गए।
दो यात्री दरवाजे से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दरवाजा नहीं खुला और वहीं जल गए। कहीं किताबें बिखरी थीं तो कहीं जले हुए बैग किसी कंकाल में मोबाइल मुड़ा हुआ था तो कोई बैग पकडे़ हुए था। पलभर में सबकुछ खाक हो चुका था। दो यात्री दरवाजे से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दरवाजा नहीं खुला और वहीं जल गए।
कहीं किताबें बिखरी थीं तो कहीं जले हुए बैग किसी कंकाल में मोबाइल मुड़ा हुआ था तो कोई बैग पकडे़ हुए था। पलभर में सबकुछ खाक हो चुका था। हादसे की खबर के बाद देर रात आईजी एसके भगत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी पहचान कराने की कोशिश की। देर रात तक पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस कंकालों को भेजने का सिलसिला चलता रहा।