{"_id":"5b70cc9142c7925820457da0","slug":"five-big-air-crashes-but-not-a-passenger-s-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैरानी : ये हैं वो पांच बड़ी विमान दुर्घटनाएं, जिनमें नहीं गई किसी पैसेंजर की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैरानी : ये हैं वो पांच बड़ी विमान दुर्घटनाएं, जिनमें नहीं गई किसी पैसेंजर की जान
Mon, 13 Aug 2018 06:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Aug 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विमान हादसे : जब कॉकपिट और एटीसी का तालमेल टूटा तो सब बिखरर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हवाई सफर को सबसे सुरक्षित सफर माना जाता है, लेकिन इसके इतिहास में कई दर्दनाक हादसे भी दर्ज हैं। 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' यह कहावत कुछ विमान दुर्घटनाओं पर बिल्कुल सटीक साबित हुई है। आप भी जानिए दुनिया की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटनाओं के बारे में जिनमें सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी एयरोमेक्सिको फ्लाइट 2431, यात्री बोले- भगवान खुद आए बचाने
2 of 6
मैक्सिको के दूरंगो शहर में एयरोमेक्सिको फ्लाइट 2431 दुर्घटनाग्रस्त हुई।
मैक्सिको के दूरंगो शहर में एयरोमेक्सिको फ्लाइट 2431 हाल ही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चार चालक दल के सदस्यों समेत 101 लोग सवार थे, लेकिन संयोग से सभी की जान बच गई। यात्रियो ने हादसे के बाद कहा कि भगवान खुद आए बचाने।
जब अमेरिका की हडसन नदी पर तैरने लगा विमान
3 of 6
यूएस एयरवेज का विमान मैनहटन के पश्चिमी इलाके में हडसन नदी के ऊपर हादसे का शिकार हो गया।
15 जनवरी 2009 को 146 मुसाफिरों और चालक दल के 5 सदस्यों को लेकर यूएस एयरवेज का विमान न्यूयार्क के लागार्डिया हवाई अड्डे से नार्थ कैरोलाइना जा रहा था, लेकिन मैनहटन के पश्चिमी इलाके में हडसन नदी के ऊपर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा था कि यूएस एयरवेज के प्लेन के इंजन से दो चिड़िया टकरा गई थीं। विमान को उड़ा रहे कैप्टन सुली सुलेनबर्गर ने किसी तरह मैनहैटन के करीब हडसन नदी पर प्लेन को उतारा। उनके जज्बे को लोगों ने सलाम किया और बाद में इस हादसे पर एक फिल्म भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के विमान ए340 का टोरंटो में लैंडिग के दौरान रनबे पर ही फैल गया था मलबा
4 of 6
फ्रांस का विमान ए340 टोरंटो में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ।
297 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स को ले जा रहा एयर फ्रांस के विमान ए340 टोरंटो में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। विमान के चार में से एक इंजन खराब होने के बाद रनवे पर मलबा फैल गया। सीटीवी ने एयर फ्रांस के हवाले से बताया कि विमान में सवार चालक दल ने इस स्थिति को बेहद सूझबूझ से संभाला। तेज बारिश की वजह से हुए इस हादसे में 12 लोगों को गंभीर चोटें आईं। क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को जल्द ही प्लेन से उतारा।
विज्ञापन
टेक ऑफ के दौरान ही क्रैश हो गया बोइंग 737
5 of 6
तेज हवाओं की वजह से रनवे पर क्रैश हुआ कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस बोइंग 737।
कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस बोइंग 737 अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 20 दिसंबर 2008 की सुबह उड़ान भर ही रहा था कि तेज हवाओं की वजह से रनवे पर क्रैश हो गया। गनीमत रही कि वक्त रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।