Monkeys Took Revenge: महाराष्ट्र के बीड़ जिले के माजलगांव में बंदरों और कुत्तों के बीच चल रहे गैंगवार के चलते ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लोग डर के मारे इधर-उधर भाग रहे हैं। आलम यह है कि बंदर कुत्ते के पिल्ले को लेकर मुहल्ले के किसी भी छत पर पहुंच जाते हैं जिससे वहां मौजूद लोगों को अपने ऊपर हमले का डर बना रहता है। बंदरों की बदले की यह कार्रवाई पिछले करीब एक माह से जारी है। गांव में बंदरों के एक समूह ने बदला लेते हुए करीब 250 कुत्तों को मार डाला। ग्रामीणों के मुताबिक बंदरों ने कुत्तों से बदला लेने का सिलसिला तब शुरू किया जब कुछ कुत्तों ने एक बंदर के बच्चे को मार डाला। इससे बंदर खफा हो गए और उन्होंने कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। बंदर कुत्ते को देखते हुए उसे खींचकर ले जाते हैं और मारने के बाद पेड़ या मकानों की छतों से फेंक देते हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम के देखते हैं कैसे लोगों में दहशत फैल गई है...
बंदरों और कुत्तों के बीच 'गैंगवार': ग्रामीणों में दहशत, डर से इधर- उधर भाग रहे लोग, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड़
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन