{"_id":"5d00b112bdec220756713f47","slug":"cyclone-vayu-know-about-most-strongest-cyclones-in-india-all-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वायु' ही नहीं, इन तूफानों ने भी भारत में बरपाया है कहर, अकेले 'भोला' ने ली थी पांच लाख जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'वायु' ही नहीं, इन तूफानों ने भी भारत में बरपाया है कहर, अकेले 'भोला' ने ली थी पांच लाख जानें
Wed, 12 Jun 2019 07:32 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अरब सागर में हवा के कम दबाव की स्थिति गहराने के कारण उत्पन्न चक्रवाती तूफान 'वायु' के 13 जून को गुजरात पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तूफान गंभीर रूप ले सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है। जानिए भारत में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफानों के बारे में:
Trending Videos
चक्रवाती तूफान फैनी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
फैनी चक्रवात
मई 2019 में आए इस तूफान का सबसे अधिक असर ओडिशा में देखा गया था। इस तूफान में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तूफान का सर्वाधिक प्रभाव पुरी में दिखा जहां लगभग 40 लोगों की मौत हुई थी।
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
भोला चक्रवात 1970
3 नवंबर 1970 को आए भोला चक्रवात ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) और भारत के पश्चिम बंगाल में जमकर उत्पात मचाया था। यह भारत में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में पहले स्थान पर है। इसमें कम से कम 5 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
ओडिशा चक्रवात 1999
25 अक्टूबर 1999 में आए ओडिशा चक्रवात में 10405 लोगों की मौत हो गई थी। इस चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 260 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI