{"_id":"642e42b729969a5aed07e2db","slug":"britains-first-lady-akshata-murty-arrives-at-padma-ceremony-wearing-saree-sudha-murty-2023-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी की खूबसूरत तस्वीर: साड़ी पहनकर पद्म समारोह में पहुंची अक्षता, मां सुधा को मिला सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी की खूबसूरत तस्वीर: साड़ी पहनकर पद्म समारोह में पहुंची अक्षता, मां सुधा को मिला सम्मान
Thu, 06 Apr 2023 09:25 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 06 Apr 2023 09:25 AM IST
सार
अक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। अक्षता की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिता नारायण मूर्ति, मां सुधा मूर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अक्षता मूर्ति।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस बीच, कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी का दिल जीत लिया। पद्म पुरस्कार से इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति को भी सम्मनित किया। इस सम्मान समारोह में सुधा अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। इनमें उनकी पत्नी और ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी अक्षता मूर्ति भी शामिल थीं। अक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। अक्षता की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
परिवार के साथ अक्षता मूर्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
साड़ी में पहुंचीं अक्षता, पहले पीछे बैठीं थीं, बाद में आगे जगह दी गई
पद्म सम्मान समारोह में अक्षता ट्रेडेशनल कपड़ों में दिखीं। उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दुनिया के बड़े देशों में शुमार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी होने के बावजूद अक्षता ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता नहीं छोड़ी। वह भारतीय संस्कार को बढ़ा रहीं हैं।

अक्षता मूर्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
सम्मान समारोह के दौरान भी बेहद सादगी भरे अंदाज में अक्षता दिखीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले अक्षता अपने परिवार के साथ अतिथियों के बीच में बैठीं थीं। उन्हें पीछे की पंक्ति में सीट मिली थी। हालांकि, जब इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो उन्होंने अक्षता को सबसे आगे की पंक्ति में सीट पर ससम्मान बैठाया। अक्षता को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बगल में सीट मिली। उनके दूसरी तरफ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनके परिवार के सदस्य बैठे थे। मां सुधा मूर्ति को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रहीं थीं, तो अक्षता के आंखों की चमक देखने लायक थी। वह लगातार तालियां बजा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को पद्म सम्मान से सम्मानित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरे परिवार के साथ पहुंचीं थीं सुधा
पद्म सम्मान समारोह में सुधा मूर्ति पूरे परिवार के साथ पहुंचीं थीं। उनके साथ पति नारायणमूर्ति, बेटे रोहन मूर्ति, बहन सुनंदा कुलकर्णी, बेटी अक्षता मूर्ति भी मौजूद रहीं। पूरे परिवार ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
गोवा बीच पर छुट्टियां मनाते दिखा ऋषि सुनक का परिवार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति अपनी दो बेटियों के साथ दक्षिण गोवा के बेनौलिम बीच पर छुट्टियां मनाते हुए दिखे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षता ने कोई प्रोटोकॉल भी नहीं लिया है।