फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elections 2021: जिन राज्यों में कभी भाजपा का नहीं था वजूद, आज बन गई है बड़ी ताकत

Sat, 27 Feb 2021 05:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 05:47 AM IST
विज्ञापन
BJP never exists in these states, today have become main opposition party
पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, अभी दो राज्यों के चुनावों की तारीखा का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। पश्चिम बंगाल समेत चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद अब राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार में लग जाएंगे। खास बात यह है जहां कभी भाजपा का कोई वजूद नहीं था आज वहां भाजपा ही मुख्य विपक्षी दल बन कर उभरी है। 



खासतौर से पश्चिम बंगाल में, यहां ममता दीदी को भाजपा से पहली बार चुनौती मिल रही है। भाजपा के बडे़ बड़े नेता बंगाल में चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। 2011 में सत्ता में आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पहली बार इतनी कड़ी टक्कर मिल रही है। 34 साल बंगाल पर राज करने वाली लेफ्ट का कोई अता पता नहीं दिखा रहा, टक्कर सिर्फ टीएमसी और भाजपा के बीच दिख रही है। पिछले बंगाल चुनाव में भाजपा को 11 फीसदी वोट मिले थे और टीएमसी को 45 फीसदी वोट मिले थे। आज भाजपा जोर-शोर से बंगाल को फतह करने में लग गई है जो ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

तमिलनाडु में पैर जमाने की कोशिश में भाजपा

BJP never exists in these states, today have become main opposition party
एमजी रामचंद्रन और जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

तमिलनाडु
तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां हिंदी भाषी नेताओं को कम तवज्जो दी जाती है। लेकिन कुछ समय में ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु को कई सौगातें दी हैं। अब भाजपा के बड़े नेता वहीं भी जमीनी स्तर पर अपना काम शुरू कर रहे हैं। ऐसा पहली तमिलनाडु में 40 साल में पहली बार करुणानिधि और जयललिता के बिना चुनाव होंगे। जयललिता छह बार और करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन भाजपा धीरे-धीरे हिंदुत्व की आगे करके अपने पैर जमाने की कोशिश कर ही है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल डीएमके को हिंदू विरोधी कहा था। 

असम में भाजपा का राज

BJP never exists in these states, today have become main opposition party
अमित शाह - फोटो : ANI

असम
भाजपा नेता और गृह मंत्री लगातार असम का दौरा कर रहे हैं साथ ही बड़ी बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। वहां का मुख्य मुद्दा एनआरसी है। असम में एनआरसी लागू होने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। भाजपा इसे हर जनसभा में लागू करने की बाद कहती है। वहीं असम में भाजपा ने तिवा स्वायत्त परिषद के चुनाव में 36 में से 33 सीट जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा के हौंसले बुलंद हैं। फिलहला असम में भाजपा की ही सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में लेफ्ट के लिए चुनौती बनी भाजपा

BJP never exists in these states, today have become main opposition party
केरल के कासरगोद में सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : एएनआई

केरल
केरल में एक समय भाजपा का कोई नामोनिशान नहीं था आज लेफ्ट के सामने सबसे चुनौती भाजपा है। लेफ्ट के पास आखिरी गढ़ केरल है जिसमें उसकी सत्ता है। पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजनीति में गठबंधन में साझेदार कांग्रेस केरल में लेफ्ट के लिए प्रमुख चुनौती है। केरल में हिंदू समाज वामपंथियों की विचारधारा का समर्थक माना जाता था। लेकिन भाजपा के आने के बाद पूरा वोट बैंक इसकी तरफ खिसक सकता है। भाजपा केरल में लव जिहाद पर काफी मुखर है वहीं भाजपा ईसाई वोटर को लुभाने की कोशिश में हैं। केरल में करीब 55% हिंदू, 27% ईसाई और 18% मुस्लिम वोटर हैं। हाल ही में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भाजपा में शामिल हुए हैं जो केरल की राजनीति में खासा असर डाल सकते हैं। केरल में योगी आदित्यनाथ की रैली कर रहे हैं और आगे भी रैलियां होनी हैं। योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व का प्रमुख चेहरा माना जाता है।

विज्ञापन

पुडिचेरी में भाजपा कमल खिलाने की तैयारी में

BJP never exists in these states, today have become main opposition party
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

पुडुचेरी
हाल ही के दिनों में पुडुचेरी में कांग्रेस की नारायणसामी सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। अब इस केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस के बागी विधायकों के बूते भाजपा कमल खिलाने की तैयारी में है। राज्य में कांग्रेस गठबंधन सरकार कार्यकाल पूरा किए बिना गिर गई। अब भाजपा अपने काम में लग गई है पीएम मोदी पुडुचेरी में रैली कर रहै हैं साथ ही नई परियोजनाओं की शुरुआत ही कर रहे हैं। फिलहाल यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed