बेंगलुरु में रविवार को सेना के एक जत्थे ने मोटरसाइकिल पर अपने करतब दिखाए।
सेनाकर्मियों ने बेंगलुरु के येलाहंका एयर बेस में अपने करतब दिखाते हुए अनोखा रिकॉर्ड बनाया। सेना के जवानों ने एक मोटरसाइकिल पर एक साथ 58 लोगों ने सवारी की। इस दौरान मोटरसाइकिल को 1200 मीटर तक चलाया गया। यह अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।
पढ़ें- देश में ब्रिटिश राज के जमाने से ज्यादा अरबपति, 1922 का रिकॉर्ड तोड़ाः रिपोर्ट
इस रिकॉर्ड के बाद आर्मी के इन जवानों ने येलाहंका एयर बेस पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जवानों अपने हाथों में तीन अलग-अलग झंडे और तीन तरह की ही ड्रेस पहनी हुई थी।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सेना के जवानों में काफी उत्साह देखने को मिला।
एक समय ऐसा भी आया जब यह कारनामा करते हुए आर्मी के जवान मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। हालांकि किसी प्रकार कोई हादसा नहीं हुआ।
मोटरसाइकिल पर एक साथ 58 जवानों ने सवार होकर साबित कर दिया कि वही देश के असली योद्धा हैं।