प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अक्षय कुमार के बीच कई अनजाने, अनसुने मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। इसे एक गैर-राजनीतिक बातचीत की तरह पेश जरूर किया गया। लेकिन महीन राजनीतिक धागों की बुनावट यहां-वहां से झांकती नजर आ गई। आइए जानते हैं, इस खास बातचीत की सियासी-गैर सियासी 10 बड़ी बातें...
2 of 11
PM Narendra Modi with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
करीब 56 फीसदी सीटों पर चुनाव हो चुका है। यानी चुनाव का आधे से ज्यादा सफर बीत चुका है। जिसके बाद अब जाकर इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी मेरे लिए साल में एक-दो कुर्ते भी भेजती हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वहां की मिठाई भिजवाती हैं। जब ममता दीदी को ये पता लगा तो उन्होंने भी मिठाई भिजवाना शुरू कर दिया।"
गौर करने वाली बात ये भी है इंटरव्यू कुछ समय पहले रिकॉर्ड हुआ होगा जबकि मंगलवार को ही आसनसोल रैली में पीएम मोदी, ममता पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा था, "दीदी ने भाड़े के गुंडों के दम पर शासन की जो परंपरा चलाई है, अब वो बंद होगी।"
3 of 11
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
प्रधानमंत्री ने पुणे की एक यात्रा के जिक्र के जरिए समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर चलने लगे तो एक ऑटो वाला भी साथ चलने लगा। मोदी ने जब उससे पूछा कि वो क्यों साथ चल रहा है तो उसने उल्टा सवाल किया- क्या आप समाजवादी हैं? जब मोदी ने इस तरह की बात करने की वजह पूछी तो ऑटो वाले ने कहा- स्टेशन पर कोई समाजवादी ऑटो में नहीं बैठता लेकिन स्टेशन से बाहर निकलकर वो ऑटो में तुरंत सवार हो जाते हैं।
4 of 11
गुलाम नबी आजाद और नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री से जब अक्षय ने राजनीतिक रिश्तों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हां, दोस्ती जरूर होती है। उन्होंने एक पुराने किस्से का जिक्र भी किया जब कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद के साथ वो बातचीत में तल्लीन थे और किसी ने उन्हें टोका। पीएम ने कहा कि शायद एक परिवार के रूप में सभी दल के लोग जुड़े हुए हैं। गुलाम नबी आजाद मेरे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि मैं ये बोलूंगा तो चुनाव में नुकसान हो सकता है।
5 of 11
मां से आशीर्वाद लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
अक्षय कुमार ने पीएम से सवाल किया कि क्या आप अपनी सैलरी में से अपनी मां को कुछ भेजते हैं? इस पर पीएम ने कहा, "मैं नहीं भेजता। मेरी मां ही मुझे दे देती हैं। आज भी जाता हूं तो हाथ में सवा रुपया दे देती हैं।"