आजादी मिले 73 साल हो चुके हैं और बस दो दिन बाद देश 74वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। भारत को आजादी यूं ही नहीं मिली। जिस स्वतंत्र भारत में आज हम सांस ले रहे हैं, उसे परतंत्रता की जंजीरों से मुक्त कराने में न जाने कितने लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए, सीने पर गोलियां खाईं और फांसी के फंदे को गले लगाकर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
इसके साथ-साथ कई क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों की मेहनत, बलिदान, त्याग और तपस्या का परिणाम है, जो आज हम सब आजाद भारत में जी रहे हैं। इनकी मेहनत के बगैर आजादी मिलनी शायद मुश्किल थी। आइए एक नजर डालते हैं 74 साल पहले की उन यादगार तस्वीरों पर...
2 of 16
1857 के विद्रोह में शहीद हुए लोग
- फोटो : pib
1857 के विद्रोह को पहला स्वतंत्रता संग्राम माना जाता है। इस विद्रोह में शहीद हुए लोगों की तस्वीर।
3 of 16
रास बिहारी बसु
- फोटो : pib
रासबिहारी बोस एक भारतीय क्रान्तिकारी थे जिन्होने अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध 'गदर' एवं 'आजाद हिन्द फौज' के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 28 मार्च 1942 में टोक्यो में पहला सम्मेलन करके 'इंडियन इंडीपेंडेंस लीग' की स्थापना की और भारत की स्वाधीनता के लिए एक सेना बनाने का प्रस्ताव भी पेश किया। भारत सरकार ने उनके सम्मान में 1967 में डाक टिकट जारी किया।
4 of 16
श्यामा प्रसाद मुखर्जी
- फोटो : SELF
तस्वीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी...डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उन कुछ लोगों में से थे, जिन्होंने न सिर्फ स्वतंत्र भारत का सपना अपनी आंखों में संजोया बल्कि एक अखंड और संप्रभु भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना जीवन-सर्वस्व समर्पित कर दिया।
5 of 16
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर
- फोटो : pib
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर...भारत वर्ष के महान संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में विशेष रूप से भारत के प्रत्येक नागरिक को आजादी का अहसास कराया है अथवा विशेष अधिकार दिए हैं।