बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
बता दें कि बीते 29 अप्रैल को अभिनेता बिक्रम चटर्जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी में बिक्रम के साथ बैठी उनकी मॉडल दोस्त सोनिका चौहान की मौके पर मौत हो गई थी जबकि बिक्रम की जान बच गई थी। ये हादसा कोलकाता के लेक मॉल के पास वाले इलाके में हुआ था।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
सोनिका कोलकाता की पॉपुलर फेस थी। वो एक नेशनल चैनल के प्राइम टाइम शो को भी होस्ट करती थी, जबकि विक्रम फिल्म 'खोज' के साथ-साथ 'एलार चार अध्याय' और 'अमी आर अमर गर्लफ्रेंड' में एक्टिंग कर चुके हैं।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
हादसे के दो सप्ताह के बाद कोलकाता पुलिस ने बिक्रम को नोटिस दिया और उन्हें कोलकाता के टॉलीगंज थाने में बुलाया। बिक्रम वहां पहुंचे तो पुलिस ने उनसे घंटों तक पूछताछ की।
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत से जुड़ी 10 बातें...
पूछताछ के बाद बिक्रम ने पुलिस को उन जगहों की जानकारी दी जहां-जहां वो और सोनिया हादसे वाले दिन एकसाथ रहे थे। पुलिस ने बिक्रम और सोनिका के दोस्तों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बिक्रम की क्षतिग्रस्त हुई कार का भी परीक्षण किया। विशेषज्ञों की सहायता से कार का केमिकल टेस्ट भी करवाया गया।