फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबूजी और जेम्स बॉन्ड के बाद अब WhatsApp भी होगा संस्कारी, हो सकता है यह बदलाव

Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
Women demands One piece Swimsuit emoji from Unicode Consortium For Whatsapp
Whatsapp

ऐसा लगता है कि भारत के संस्कारी बाबूजी और संस्कारी जेम बॉन्ड से प्रेरित होकर विदेशी भी अपनी जिंदगी ऐसी ही बनाना चाहते हैं। एक तरफ जहां मिस अमेरिका ब्यूटी पेजेंट में स्विमसूट राउंड को बंद करने का फैसला किया गया है, वहीं दूसरी तरफ अब व्हाट्सऐप को भी सभ्य बनाने की कोशिश शुरू हो चुकी है। संभव है कि आने वाले दिनों में आपको इस मैसेजिंग ऐप में एक इमोजी ना देखने को मिले। 



फ्लोरी हचिनसन नाम की महिला ने यूनीकोड कॉन्सोर्टियम को एक प्रस्ताव भेजा है। महिला की मांग है कि पीले रंग की इमोजी वाली टू-पीस बिकिनी के अलावा और एक मोनोकिनी यानी वन पीस स्विमसूट की इमोजी लाई भी होनी चाहिए। महिला की दलील है कि कई महिलाएं टू-पीस बिकीनी के जरिए अपनी कुछ बात सहजता से नहीं कह पातीं। अगर मोनोकिनी होगी तो वह अपनी बात आसानी से कह पाएंगी, जो वह कहना चाहती हैं। हचिनसन का कहना है कि विभिन्न संस्कृतियों का ख्याल रखते हुए उसने एक विकल्प की मांग की है।

Women demands One piece Swimsuit emoji from Unicode Consortium For Whatsapp
Emoji
यूनिकोड कन्सोर्टियम एक नॉन प्रॉफिट फोरम है जो इमोजी में बदलाव का काम देखती है। वह हचिनसन के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। स्विमसूट इमोजी को 2019 लेक्सिकॉन के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। हालांकि, इंटनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन को यह प्रस्ताव बेतुका लगता है। उनका कहना है कि ऐसी कोई भी बात जिसे कहने के लिए मोनोकिनी का इस्तेमाल करना होगा, उसे टू-पीस बिकीनी के जरिए कहने में क्या हर्ज है? 
Women demands One piece Swimsuit emoji from Unicode Consortium For Whatsapp
Jennifer Lee

फ्लोरी हचिनसन अपने मिशन में अकेली नहीं हैं। जेनिफर ली डटकर उनका साथ दे रही हैं। वह 'इमोजीनेशन' नाम की वेबसाइट चलाती हैं जो इमोजी से जुड़ी जानकारियां देता है और लोगों के बीच इमोजी के माध्यम से संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में काम करता है। इसी वेबसाइट की बदौलत सोशल मीडिया पर हिजाब पहनने वाली महिला की इमोजी जोड़ी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Women demands One piece Swimsuit emoji from Unicode Consortium For Whatsapp
Florie Hutchinson
गौरतलब है कि फ्लोरी हचिनसन की वह महिला हैं जिनके एक प्रपोजल की वजह से पिछले साल व्हाट्सऐप में फ्लैट जूती की इमोजी जोड़ी गई। तीन बच्चियों की मां हचिनसन का कहना था कि व्हाट्सऐप पर महिलाओं के लिए विकल्प नहीं है। यहां सिर्फ हाई हील वाली इमोजी मौजूद है। लिहाजा, एक फ्लैट जूती की इमोजी भी होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
Women demands One piece Swimsuit emoji from Unicode Consortium For Whatsapp
Emoji
वन पीस स्विमसूट की मांग को जहां कुछ लोगों से समर्थन मिला है, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे फिजूल करार दिया है-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed