Viral Jokes: हंसी की लोगों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका होती है। इसकी वजह से ही लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेते हैं तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसपास भी नहीं भटकती है। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मक भाव आता है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? सामने से मिला गजब का जवाब
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
स्टूडेंट- सर प्रश्न पूछो
टीचर - बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है..?
स्टूडेंट- सर, व्हाट्स एप पर
टीचर - शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
Jokes: पंडित जी और महिला की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
गप्पू - मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
गप्पू की मां - क्यों?
गप्पू - क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
गप्पू की मां - डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या?
गप्पू - नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा...
Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड ने दिया झन्नाटेदार जवाब
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।