Jokes in Hindi: आजकल काम के बढ़ते दबाव की वजह से इंसान टेंशन लेने लगा है। इसकी वजह से लोगों को उदासी घेर लेती है। अगर तनाव बढ़ाने वाले माहौल में भी खुश रहना है, तो हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हमारे आसपास खुशनुमा माहौल बना रहता है और हमारी उदासी भी दूर रहती है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: बेटा- मुझे सभी औरतों से डर लगता है, मैं शादी नहीं करूंगा, पिता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है...
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया।
पप्पू ने अपनी पड़ोस की लड़की को बोला - आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की - मैं अभी जाकर तेरे पापा को बोलती हूं।
पप्पू - पगली पापा को मत बोल, उनकी तो शादी हो गई है।
टीचर- बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे.
छात्र- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं...